
CLAT Exam Date: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट की डेट जारी, 8 मई और 18 दिसंबर को होंगे एग्जाम
AajTak
CLAT 2022-23: यह पहली बार होगा जब दो अलग-अलग वर्षों की CLAT एक ही वर्ष में आयोजित की जाएगी. वहीं, कंसोर्टियम ने अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग फीस को 50,000 रुपये से घटाकर 30,000 रुपये करने का फैसला लिया है.
CLAT 2022-23: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम (CNLU) ने आगामी CLAT परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. कॉमल लॉ ऐडमिशन टेस्ट प्रवेश परीक्षा वर्ष 2022 में दो बार आयोजित की जाएगी. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2022 (CLAT-2022) 8 मई को आयोजित किया जाएगा, जबकि CLAT-2023 18 दिसंबर, 2022 को आयोजित किया जाएगा. यह पहली बार होगा जब दो अलग-अलग वर्षों की CLAT परीक्षा एक ही वर्ष में आयोजित की जाएगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











