
City of twins: जुड़वां लोगों का शहर... यहां शायद ही कोई ऐसी फैमिली हो जहां Twins ना हों
AajTak
क्या आप किसी ऐसे शहर में गए हैं जहां हर तरफ जुड़वा लोग रहते हों. जहां का शायद ही कोई परिवार हो जहां जुड़वां लोग न रहते हों. हम आपको City of twins के बारे में बताने जा रहे हैं. यहां जुड़वां लोगों के इतनी संख्या में जन्म लेने पर कई स्टडी भी की गई हैं. कुछ स्टडी में खान-पान को तो कुछ में जेनेटिक कारणों को इनकी वजह बताया गया है. आइए समझते हैं इस शहर के रहस्य को और दुनिया के ऐसे ही कई और इलाकों को जो जुड़वा लोगों के ज्यादा जन्म के लिए मशहूर हैं.
आपने जुड़वां भाई-बहनों को तो देखा होगा लेकिन सोचिए कोई ऐसी जगह भी है जहां चारों ओर जुड़वां लोग ही दिखें. आप किसी घर में घुसें, वहां एक शख्स मिले, और थोड़ी दूर फिर आपको सेम का सेम वैसा ही इंसान दिख जाए. एक पार्क में आप घूमने जाएं और वहां आपको एक जैसे दिखने वाले दो-दो लोग और भी कई जोड़ियां एक जैसी दिखें. आप किसी स्टोर में जाएं और वहां एक जैसे लोग ही चारों ओर घूमते दिखें. फिर सोचिए आपके लिए कितना कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन होगा.
हम बात कर रहे हैं City of twins की जो दुनिया भर में जुड़वां लोगों की आबादी के लिए मशहूर है. ये शहर है नाइजीरिया का Igbo-Ora शहर. यहां की आबादी 2 लाख 78 हजार है. लेकिन यहां जुड़वां बच्चों के जन्म की दर इतनी ज्यादा है कि इसे दुनिया का ट्विन कैपिटल कहा जाता है. यहां हर 1000 जन्म में 158 पैदाइशें जुड़वां लोगों की होती हैं. अगर यूरोप और अमेरिका से जुड़वां जन्म दर की तुलना की जाए तो ये काफी ज्यादा है. यूरोप में हर 1000 जन्म पर 16 और अमेरिका में 33 जन्म जुड़वां लोगों की होती है.
अलग ही नजारा होता है यहां की सड़कों पर ट्विन्स का शहर Igbo-Ora लागोस से 80 किलोमीटर दूर स्थित है. यहां अधिकांश किसान और छोटे-छोटे कारोबारियों के परिवार रहते हैं. इस शहर में शायद ही कोई ऐसा परिवार हो जहां जुड़वां लोग न रहते हैं. यहां की सड़कों पर चलते समय आपको लगेगा जैसे आपकी आंखें हर चीज दो-दो देखती हैं. आप कंफ्यूज होकर आंखों के डॉक्टर के यहां भी चले जाएं तो हैरानी नहीं होगी.
क्या है इसका रहस्य? एक अनुमान के मुताबिक दुनिया की आबादी का लगभग 1.9% हिस्सा जुड़वां बच्चों का है. लेकिन Igbo-Ora में तो हर परिवार जुड़वां लोगों से भरा है. स्टडी ये बताती हैं कि इस इलाके की औरतों के खान-पान की आदतों के कारण यहां जुड़वां बच्चों का जन्म इतना ज्यादा होता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








