
Citroen C3 Aircross: लॉन्च हुई नई मिड-साइज SUV, कीमत में Creta से भी कम और फीचर्स हैं शानदार
AajTak
Citroen C3 Aircross को कंपनी ने कुल तीन वेरिएंट्स में पेश किया है, बेस-स्पेक यू वेरिएंट केवल 5-सीट कॉन्फ़िगरेशन के साथ आता है. इसके अलावा ये एसयूवी 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में भी उपलब्ध है.
फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Citroen ने घरेलू बाजार में अपनी नई मिड-साइज एसयूवी C3 Aircross को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से सजी इस SUV की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. फिलहाल कंपनी ने इसके केवल बेस वेरिएंट को ही लॉन्च किया है, अभी इसके मिड और टॉप वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है. इस एसयूवी की ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, जिसे इच्छुक ग्राहक 25,000 रुपये की राशि से बुक कर सकते हैं.
कंपनी ने इस एसयूवी को कुल तीन वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें यू, प्लस और मैक्स शामिल हैं. 'You' इसका बेस वेरिएंट है जिसकी कीमत की घोषणा की जा चुकी है. जल्द ही मिड वेरिएंट 'Plus' और टॉप वेरिएंट 'MAX' के कीमतों की भी घोषणा की जाएगी. कंपनी का कहना है कि, इसकी डिलीवरी आगामी 15 अक्टूबर से शुरू होगी. बाजार में इसका मुकाबला मुख्य रूप Kia Seltos और Hyundai Creta जैसे मॉडलों से है. जिनकी कीमत क्रमश: 10.90 लाख रुपये और 10.87 लाख रुपये से शुरू होती है.
कैसी है Citroen C3 Aircross: इसके फ्रंट में LED डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL's) और बड़ा ग्रिल दिया गया है. स्किड प्लेट्स पूरे फ्रंट को कवर करते हैं. 17 इंच के अलॉय व्हील से लैस ये एसयूवी 5-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है. 7-सीटर वेरिएंट में तीसरी पंक्ति (थर्ड-रो) में रिमूवेटल सीट्स दिए गए हैं. जिसके चलते आपको अतिरिक्त बूट स्पेस का भी लाभ मिलता है.
बेस-स्पेक यू वेरिएंट केवल 5-सीट कॉन्फ़िगरेशन के साथ आता है, जिसका मतलब है कि इसमें 7-सीट वेरिएंट में मिलने वाले रूफ-माउंटेड AC वेंट्स नहीं मिलेंगे. Citroen C3 Aircross के बेस वेरिएंट में एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ईएससी, हिल-होल्ड असिस्ट, टीपीएमएस और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए जा रहे हैं.
इसके मिड और टॉप वेरिएंट में 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल आउट साइड रियर व्यू मिरर (ORVM), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वॉशर के साथ रियर वाइपर, रियर डिफॉगर, रिवर्स पार्किंग सेंसर और मैनुअल इनसाइड रियर व्यू मिरर (IRVM) दिया जा रहा है. हालांकि बेस मॉडल में टचस्क्रीन, स्पीकर, रिवर्स कैमरा, रियर वाइपर, रियर डिफॉगर और यूएसबी चार्जर नहीं मिलेगा.
पावर और परफॉर्मेंस:

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










