
China को झटका! भारत की आपत्ति के बाद Sri Lanka ने लिया ये बड़ा फैसला
AajTak
चीन का जासूसी पोत युआन वांग-5 अगस्त की 11 तारीख को हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुंचने वाला था, जो 17 अगस्त तक वहीं रहता. रत ने चीनी पोत के श्रीलंका में रुकने पर आपत्ति जताई थी. इसके बाद श्रीलंका ने चीन के जासूसी पोत युआन वांग-5 को हंबनटोटा बंदरगाह पर आने की तारीख आगे बढ़ाने के लिए कहा है. इसे चीन के लिए झटका माना जा रहा है.
श्रीलंका ने चीन को झटका देते हुए भारत की आपत्ति को गंभीरता से लिया है. कोलंबो ने चीन के जासूसी पोत युआन वांग-5 को हंबनटोटा बंदरगाह पर आने की तारीख आगे बढ़ाने के लिए कहा है. भारत ने चीनी पोत के श्रीलंका में रुकने पर आपत्ति जताई थी. इसलिए इस फैसले को चीन के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है.
दरअसल, चीन का जासूसी पोत युआन वांग-5 अगस्त की 11 तारीख को हंबनटोटा बंदरगाह पर पहुंचने वाला था. यह पोत 17 अगस्त तक यहीं रहता. तीसरी पीढ़ी के इस आधुनिक जासूसी पोत के श्रीलंका में रुकने पर भारत ने इसे अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए विरोध दर्ज कराया था.
भारत ने निगरानी की कही थी बात
भारतीय विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते कहा था कि इस घटनाक्रम की वे बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. इसका आकलन किया जा रहा है कि क्या इससे भारत की सुरक्षा और आर्थिक हितों पर कोई असर पड़ेगा. जरूरत पड़ने पर सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
12 जुलाई को ही दे दी थी अनुमति
श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कोलंबो में स्थित चीनी दूतावास को पत्र लिखकर पोत के आने की तारीख परामर्श तक आगे स्थगित करने का अनुरोध किया है. बता दें कि श्रीलंका ने चीनी जासूसी पोत को हंबनटोटा बंदरगाह पर आने की अनुमति 12 जुलाई 2022 को ही दे दी थी.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









