Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
Child Vaccination: 12 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें प्रोसेस

Child Vaccination: 12 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें प्रोसेस

AajTak
Tuesday, March 15, 2022 06:51:41 AM UTC

Kids Vaccination Update: 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की कोई नई प्रक्रिया नहीं है. इसके लिए वही कोविन पोर्टल cowin gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए मोबाइल नंबर की जरूरत होगी.

Vaccination Registration: केंद्र सरकार ने देश में 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने की इजाजत दे दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के मुताबिक, 16 मार्च से 12 से 13 व 13 से 14 आयुवर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) शुरू हो रहा है. 

12 साल के बच्चों को कौन सी वैक्सीन लगेगी? सरकार के मुताबिक, 12 से 14 साल के बच्चों को 16 मार्च 2022 से कोरोना वैक्सीन लगेगी. इस आयु वर्ग के बच्चों को हैदराबाद की बायोलॉजिकल ई की वैक्सीन कोर्बीवैक्स (Corbevax) लगाई जाएगी.

वैक्सीनेशन के लिए कहां और कैसे होगा पंजीकरण? 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए भी रजिस्ट्रेशन की वही प्रक्रिया होगी. इसके लिए कोविन पोर्टल cowin gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए मोबाइल नंबर की जरूरत होगी. नंबर डालने के बाद फोन पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा. वैक्सीनेशन के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. बता दें कि अभी 12 साल के बच्चों के लिए बुकिंग का ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन जल्द ही यह सुविधा अपडेट हो जाएगी.

बता दें कि अभी 15 साल से अधिक उम्र के बच्चों का रजिस्ट्रेशन ऑन-स्पॉट भी हो रहा है. यही सुविधा 12 से 14 साल आयु वर्ग के लिए भी रहेगी. वैक्सीनेशन सेंटर की जानकारी के लिए आप कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु की मदद ले सकते हैं. भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान पूरी तरह से फ्री है, इसलिए 12 से 14 आयुवर्ग के लिए भी कोई पैसा नहीं देना है.

#COVID19 vaccination of children in the age group of 12-14 years to be started from 16th March 2022. Only Corbevax vaccine would be used for the beneficiaries of age group 12-13 and 13-14 years: Union Health Secretary Rajesh Bhushan writes to Chief Secretaries of all states pic.twitter.com/PBVRjD2AH2

बता दें कि Cowin पॉर्टल पर फिलहाल 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहा है लेकिन 16 मार्च से 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा. 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
दिल्ली सरकार का एक साल पूरा होने पर AAP ने लगाए पोस्टर, पार्टी का आरोप- BJP हटवा रही

दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने राजधानी की बिगड़ती स्थिति को लेकर कड़ी आलोचना की है. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ट्रैफिक जाम, प्रदूषण, पानी की किल्लत और स्वास्थ्य सेवाओं में गिरावट को लेकर चिंता जताई.

22 प्रदेशों में अप्रैल से SIR, चुनाव आयोग ने राज्यों से कहा- तैयारी कीजिए

चुनाव आयोग ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मतदाता सूची के व्यापक संशोधन के लिए SIR की तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं. यह प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की संभावना है. SIR में नए मतदाताओं को जोड़ना, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाना और गलतियां सुधारना शामिल है.

ट्यूशन टीचर ने 8वीं की छात्रा को मारे 40 डंडे, हाथ में सूजन, पहाड़ा याद ना करने की दी सजा

नवी मुंबई के गोठीवली गांव में आठवीं की छात्रा को पहाड़ा याद न करने पर ट्यूशन टीचर ने बेरहमी से पीट दिया. लकड़ी की स्टिक से हाथ पर कई वार किए गए, जिससे सूजन और निशान पड़ गए. छात्रा की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बाल संरक्षण विभाग ने भी जांच शुरू की है.

'वे जाने वाले हैं ये बात जानते हैं', डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर अख‍िलेश यादव का वार

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

SL vs ZIM: पहले ऑस्ट्रेल‍िया, अब श्रीलंका... जिम्बाब्वे ने किया T20 वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर

टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार (19 फरवरी) को एक और उलटफेर देखने को मिला जब, ज‍िम्बाब्वे ने श्रीलंका को आख‍िरी लीग मैच में 6 विकेट से मात दी. इससे पहले ज‍िम्बाब्वे ने अपने लीग मैच में ऑस्ट्रेल‍िया को भी मात दी थी और मौजूदा वर्ल्ड कप का पहला सबसे बड़ा उलटफेर किया था.

अभिव्यक्ति की आजादी बनाम अवमानना? AI Summit के बीच राजनीतिक पार्टियों के बीच यूं चल रही AI जंग

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

'असली या नकली हिंदू सीएम योगी... 20 दिन बाद हम घोषित करेंगे', बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

गुडन्यूज! जम्मू-श्रीनगर के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें रेलवे का प्लान

Indian Railways: जम्मू रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. अब जल्द ही जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने वाली है. वंदे भारत ट्रेन भारत की सबसे तेज और आधुनिक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है, जिसमें आरामदायक सीटें, एसी, वाई-फाई और सुरक्षा के नए फीचर्स हैं.

बीजेपी सरकार ने बंद की 5% मुस्लिम कोटे की फाइल, कांग्रेस का हमला

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

'राफेल से आपके देश का ही फायदा...', भारत-फ्रांस डील पर मैक्रों का विपक्ष को जवाब!

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एक हफ्ते पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी. करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये की इस मेगा डील को मैक्रों की भारत यात्रा से ठीक पहले हरी झंडी मिली.

कंटेंट की खातिर 'लाइव एक्सीडेंट' से लेकर जानलेवा स्टंट तक... कौन रोकेगा ये डिजिटल सनक?

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

कौन है लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा, ज‍िसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने क‍िया गि‍रफ्तार, देखें

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.

बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए का पलड़ा भारी, पवन सिंह और नितिन नबीन को लेकर सियासी अटकलें तेज

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के चुनाव की तारीख़ का ऐलान हो गया है. अधिसूचना 26 फरवरी को जारी होगी, मतदान 16 मार्च को और उसी दिन काउंटिंग होगी. वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 9 अप्रैल समाप्त हो रहा है. एनडीए में पवन सिंह या नितिन नबीन को लेकर अटकलें तेज हैं.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

रेस्टोरेंट सेक्टर में 70 हजार करोड़ का टैक्स घोटाला... IT विभाग की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में भीषण सड़क हादसा... तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 1 छात्र की मौत, 7 घायल

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

मुनीर की जेल में इमरान खान का टॉर्चर कब तक? देखें दस्तक

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

ओडिशा में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, पद्मपुर के तहसीलदार सस्पेंड

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

'ये तो वेतनभोगी है', सीएम योगी से व‍िवाद को लेकर खुलकर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार क‍िए. देखें वीड‍ियो.

यूपी में ब्रजेश पाठक का बटुक प्रणाम कितना आएगा काम? देखें खबरदार

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

'हथियार नहीं, मुख्यधारा ही रास्ता...', 43 सालों तक जंगल में रहे पूर्व माओवादी नेता का युवाओं को संदेश

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

'परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने बोर्ड ऑफ पीस की बैठक से ईरान को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

मिडिल ईस्ट में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बॉर्ड ऑफ पीस के मंच से एक बार फिर से ईरान को चेताया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि अमेरिका ईरान को किसी भा हालत में परमाणु हथियार बनाने नहीं देगा.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, BJP के शहर अध्यक्ष से मांगे 2 करोड़ की रंगदारी, अंजाम भुगतने की दी चेतावनी

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

9 साल पुराने ‘फ्लाइंग किस’ कांड में कोर्ट का फैसला, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को मिली 3 साल की सजा

मुंबई की विशेष अदालत ने 9 साल पुराने मामले में नाबालिग लड़की को फ्लाइंग किस देने और पीछा करने के आरोपी को 3 साल की सजा सुनाई है. साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया है. अदालत ने आरोपी के इस कृत्य को यौन उत्पीड़न करार दिया है. पढ़ें पूरी कहानी.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us