
Chhorii 2 Trailer: दोगुना होगा डर, बढ़ेंगी नुसरत की दिक्कतें, रिलीज हुआ 'छोरी 2' का ट्रेलर
AajTak
नुसरत भरुचा की फिल्म 'छोरी' को सभी ने पसंद किया था. इसकी कहानी काफी अलग और भयानक थी जिसमें साक्षी अपनी और अपने होने वाली बच्ची की जान बचाती है. अब इसका अगला पार्ट भी आने वाला है जिसमें उसकी दिक्कत काफी बढ़ने वाली है. साक्षी की दिक्कतें एक मायावी दासी बढ़ाएगी.
अमेजॉन प्राइम वीडियो पर बहुत जल्द एक धमाकेदार हॉरर थ्रिलर फिल्म रिलीज होने वाली है. जो ऑडियंस की रातों की नींद उड़ा सकती है. साल 2021 में आई नुसरत भरुचा की 'छोरी' को लोगों ने काफी पसंद किया था. इसकी कहानी एक आठ महीने प्रेग्नेंट लड़की की थी जो अपने आप को और अपने होने वाले बच्चे की जान को बचाने की कोशिश करती है. इस कोशिश में उसे कई सारी खतरनाक मुसीबतों का सामना भी करना पड़ता है. अब करीब चार सालों के बाद इसका सीक्वल रिलीज होने जा रहा है.
रिलीज हुआ 'छोरी 2' का ट्रेलर, इस बार खतरा भी हुआ दोगुना
'छोरी' में जिस तरह से नुसरत और उसकी बच्ची पर आई मुसीबत को दिखाया गया था, उसे देख कई लोग सहम गए थे. अब एक बार फिर 'नुसरत छोरी 2' से लोगों को डराने आ रही हैं जिसमें उनका साथ एक्ट्रेस सोहा अली खान देने वाली हैं. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ जिसकी कहानी को और आगे बढ़ाया गया है.
देखें छोरी 2 का डरावना ट्रेलर:
इस बार साक्षी पर खतरा और भी ज्यादा मंडराने वाला है जिसे देखना ऑडियंस के लिए काफी डरावना एक्सपीरियंस हो सकता है. ट्रेलर की शुरुआत में हमें राजा की कहानी सुनाई जाती है जिसका एक राज्य था. एक दिन उसके घर में बेटी का जन्म हुआ, जिससे वो काफी गुस्सा हो गया. क्योंकि उसे बेटी नहीं, बेटा चाहिए था. जिसके बाद वो अपनी दासी को बुलाता है जो उसकी बेटी को मारने का काम करती है.
साक्षी और उसकी बेटी पर बढ़ेगा खतरा, डरावना होगा एक्सपीरियंस

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










