
Chhattisgarh: लौह अयस्क ले जा रहे 4 ट्रकों को नक्सलियों ने लगाई आग, ऐसे बची चालकों की जान
AajTak
पुलिस अफसर ने घटना के बारे में बताया कि ट्रकों को रोकने के बाद नक्सलियों ने ड्राइवरों को ट्रकों से नीचे उतरने के लिए कहा. ड्राइवर फौरन ट्रकों से नीचे उतर गए. और इसके बाद नक्सलियों ने चारों वाहनों को आग लगा दी और मौके से भाग निकले.
Chhattisgarh Naxal Crime: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक खदान से लौह अयस्क लेकर जा रहे निजी कंपनी के चार ट्रकों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात हुई इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
नारायणपुर जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि एक निजी कंपनी को आवंटित आमदई घाटी खदान से लौह अयस्क ले जा रहे चार ट्रकों को ओरछा-नारायणपुर रोड पर छोटेडोंगर पुलिस स्टेशन के पास नक्सलियों ने रोक दिया था.
पुलिस अफसर ने आगे बताया कि ट्रकों को रोकने के बाद नक्सलियों ने ड्राइवरों को ट्रकों से नीचे उतरने के लिए कहा. ड्राइवर फौरन ट्रकों से नीचे उतर गए. और इसके बाद नक्सलियों ने चारों वाहनों को आग लगा दी और मौके से भाग निकले. अलर्ट मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक बन चुके थे.
आपको बताते चलें कि नक्सली लंबे समय से आमदई घाटी खदान परियोजना का विरोध कर रहे हैं और वे पहले भी साइट पर काम में लगे वाहनों को जला चुके हैं. नारायणपुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां आम चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा. अब पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










