
Chhattisgarh: ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर SP की गाड़ी का कटा 2 हजार का चालान, ITMS कैमरे में कैद हुई घटना
AajTak
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक की गाड़ी का ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए वीडियो सामने आया. ITMS कैमरे ने घटना को कैद हो गई, जिससे 2000 रुपये का चालान काट गया. इस घटना से पुलिस का साफ संदेश है कि ट्रैफिक नियम सभी के लिए समान हैं. जो भी कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की गाड़ी ने सिग्नल तोड़ा और तुरंत ही उनका 2000 रुपये का चालान काट गया. यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और चालान की सूचना एसपी के मोबाइल पर भी आई.
इस वीडियो को बिलासपुर पुलिस ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया. ऐसा कर यह संदेश देने की कोशिश की गई कि कानून सबके लिए बराबर है. चालान का भुगतान करते हुए एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि घटना के वक्त वह खुद गाड़ी नहीं चला रहे थे, बल्कि उनका ड्राइवर चला रहा था.
पुलिस अधीक्षक की गाड़ी ने तोड़ा ट्रैफिक सिग्नल
दरअसल, रविवार को एसपी रजनेश सिंह और कलेक्टर अवनीश शरण किसी कार्यक्रम में एक साथ शामिल होना था. कार्यक्रम स्थल की तरफ जाते वक्त एसपी ने कलेक्टर के साथ उनकी गाड़ी में बैठकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उनकी गाड़ी को ड्राइवर लेकर आने लगा. सत्यम चौक पर एसपी के ड्राइवर ने रेड सिग्नल तोड़ दिया. यह घटना ITMS कैमरे में कैद हो गई और तुरंत ही ऑटोमैटिक चालान जनरेट हो गया.
2 हजार रुपये का चालान पुलिस अधीक्षक ने भरा
इस घटना पर एसपी रजनेश सिंह ने मामले को लेकर हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि ऊपर वाला सब देख रहा है. उनका इशारा उन CCTV कैमरों की ओर था जो शहर के ट्रैफिक सिग्नल पर नजर रखते हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान कटते हैं. इस कदम से पुलिस ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि बिलासपुर में ट्रैफिक नियम सबके लिए समान हैं, चाहे वो वीआईपी हों या आम नागरिक.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










