
Chennai Super Kings: IPL Auction में उतरेगा ये सितारा, धोनी को बताया 'भाई'
AajTak
38 साल के ब्रावो पिछले 10 सालों से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े हुए थे. ड्वेन ब्रावो ने मीडिया के सामने चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की.
आईपीएल-2022 के लिए 30 नवंबर को जारी हुई रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कुछ चौंकाने वाले फैसले किए थे. जिसमें से एक था सुरेश रैना और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ियों को रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में न रखना. वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने अब कहा है कि वो आने वाले मेगा ऑक्शन में उतरेंगे. The 7 of 47! 💛#SuperFam #WhistlePodu 🦁 pic.twitter.com/89iOXuGfVa

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












