
Chennai: दुकान पर काम करने वाले शख्स के खाते में आए 753 करोड़ रुपये, बैंक गया तो लगा झटका
AajTak
चेन्नई में 15,000 के मासिक वेतन वाले एक मेडिकल शॉप कर्मचारी ने शनिवार की सुबह अपने दोस्त को ₹2,000 ट्रांसफर किए और उसके बाद आए एसएमएस देखा तो उसके होश उड़ गए. एसएमएस में लिखा था कि उनका बैलेंस ₹753 करोड़ से ज्यादा है.
चेन्नई में एक मेडिकल दुकान में काम करने वाला शख्स उस समय हैरान रह गया जब उसने अपने फोन पर आया SMS देखा. एसएमएस के जरिए उसे पता चला कि उसका बैंक बैलेंस 753 करोड़ रुपये हो गया है. करनकोविल के रहने वाले मुहम्मद इदरीस तेनामापेट में एक मेडिकल दुकान में काम करते हैं.7 अक्टूबर को उन्होंने अपने कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 2000 रुपये भेजे थे.
बैंक ने खाता किया फ्रीज
जब इदरीस ने अपना बैलेंस चेक करने के लिए बैंक से आया एसएमएस खोला तो वह हैरान रह गए क्योंकि मैसेज में कहा गया था कि उसके खाते का बैलेंस 753 करोड़ रुपये है. जैसे ही इदरीस ने बैंक को यह बात बताई तो बैंक ने उनका खाता फ्रीज कर दिया गया. अधिकारियों ने यह कहते हुए इसे फ्रीज कर दिया कि गलत जमा एक तकनीकी खराबी के कारण हुआ था.
ये भी पढ़ें: मजदूर के खाते में आए 200 करोड़ रुपए, परिवार बोला- पता नहीं किसने भेजे
गड़बड़ी की वजह से हुआ ऐसा
दोपहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इदरीस ने कहा कि बैंक शाखा के अधिकारियों ने उचित स्पष्टीकरण नहीं दिया. वहीं कोटक महिंद्रा बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि एसएमएस मैसेजिंग में गड़बड़ी के कारण यह गड़बड़ी हुई. उन्होंने कहा, 'गलत खाता शेष केवल संदेश में दिखाई देता है, खाते में नहीं. हम पुष्टि करना चाहते हैं कि ग्राहक का खाता बंद नहीं किया गया था.' उन्होंने कहा कि एक टीम गलती को सुधारने पर काम कर रही है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








