
ChatGPT मेकर OpenAI दिलाएगा पसंद की नौकरी, AI से होगा सबको फायदा, LinkedIn से होगा मुकाबला
AajTak
ChatGPT मेकर OpenAI अब एक नया प्लेटफॉर्म तैयार करने जा रहा है, जिसका नाम OpenAI Jobs होगा. इस प्लेटफॉर्म का मकसद बिजनेस कंपनियों और कर्मचारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाना है ताकि कंपनियों को अच्छे कर्मचारी मिल सकें. इसके लिए कंपनी AI का यूज करेगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
ChatGPT मेकर OpenAI की तरफ से एक नई और बड़ी तैयारी शुरू कर दी गई है. आने वाले दिनों में कंपनी AI पावर्ड हायरिंग प्लेटफॉर्म को अनवील करेगी. यह प्लेटफॉर्म कंपनी और कर्मचारियों को पास लाने में मदद करेगा, इससे कंपनियों को अच्छे कर्मचारी और लोगों को अपनी पसंद की नौकरी खोजने का मौका मिलेगा.
अपकमिंग प्रोडक्ट का नाम OpenAI Jobs Platform होगा. एक बार ये प्लेटफॉर्म लाइव होने के बाद इसका सीधा मुकाबला LinkedIn से होगा. ये जानकारी टेक क्रंच से मिली है. हालांकि अभी LinkedIn का इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है.बताते चलें कि LinkedIn दुनियाभर में पॉपुलर प्लेटफॉर्म है.
अगले साल लॉन्च होगा OpenAI का नया प्रोडक्ट
टेक क्रंच के साथ OpenAI के स्पोक्सपर्सन की बातचीत हुई. इस दौरान पता चला है कि कंपनी अगले साल यानी 2026 के दौरान न्यू प्रोडक्ट को लॉन्च करने जा रही है, जो लोगों को नौकरी दिलाने का काम करेगा. हालांकि इसका पूरा प्रोसेस क्या होगा, उसके बारे में आने वाले दिनों में जानकारी मिलेगी.
यह भी पढ़ें: इस देश ने स्कूलों में स्मार्टफोन किया बैन, इसके लिए बनाया अलग से कानून
AI की मदद से होगा सही कैंडिडेट का चुनाव

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












