
ChatGPT पर कंट्रोल की लड़ाई! दोस्त-दोस्त ना रहा... क्यों Sam Altman के खिलाफ Elon Musk पहुंच गए कोर्ट?
AajTak
OpenAI Controversy: सैम ऑल्टमैन, OpenAI और एलॉन मस्क की जंग कोर्ट पहुंच गई है. मस्क ने ChatGPT की पैरेंट कंपनी OpenAI के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया है. मस्क ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट को तोड़ा है और अब Microsoft के फायदे के लिए काम कर रही है. आइए जानते हैं क्या है इस लड़ाई की पूरी कहानी.
Elon Musk एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार मस्क ChatGPT की पैरेंट कंपनी OpenAI को लेकर चर्चा में हैं. OpenAI से एलॉन मस्क का रिश्ता काफी पुराना है. ये रिश्ता उन दिनों का है, जब कंपनी की नींव रखी जा रही थी. हालांकि, मस्क बाद में OpenAI से अलग हो गए थे. अब मस्क ने OpenAI और कंपनी के CEO सैम ऑल्टमैन पर केस किया है.
उन्होंने सैम पर कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट्स को तोड़ने और अलग बिजनेस प्रैक्टिसेस का आरोप लगाया है. कंपनी पर किए केस में मस्क ने कहा है कि OpenAI अब ह्यूमैनिटी की भलाई से ज्यादा माइक्रोसॉफ्ट को ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट दिलाने पर फोकस कर रही है.
इसके बाद सैम ऑल्टमैन ने अपने और मस्क के बीच की पुरानी बातचीत को शेयर किया. उन्होंने ट्विटर पर हुई अपनी बातचीत को शेयर किया, जिसमें सैम ने उस वक्त Tesla और मस्क का सपोर्ट किया था, जब बहुत से लोग उनका विरोध कर रहे थे. ये कहानी कई साल पुरानी है. इन दोनों के बीच ट्विटर पर ये बातचीत 2019 में हुई थी.
दरअसल, OpenAI के फाउंडर्स की टीम में Elon Musk भी थे. कंपनी की शुरुआत करने वाले मस्क साल 2018 में उससे अलग हो गए थे. अब मस्क कंपनी के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए हैं.
यह भी पढ़ें: Humanoid रोबोट में तकनीक डिप्लॉई करेगा OpenAI, देखें क्या है पूरा प्लान?
OpenAI ने भी मस्क के लगाए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है. इससे दोनों के बीच की ये जंग और भी गहरी होती नजर आ रही है. OpenAI ने एक ब्लॉगपोस्ट रिलीज किया है, जिसमें एलॉन मस्क के पुराने Emails मौजूद है, जो उन्होंने OpenAI के फाउंडर्स को भेजे थे. उस वक्त मस्क ने OpenAI के फॉर-प्रॉफिट फर्म का समर्थन किया था.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












