
ChatGPT और Perplexity का प्रीमियम एक्सेस, एक साल तक मिलेगा फ्री, होगी 23 हजार की बचत
AajTak
AI का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं. रिसर्च से लेकर कोडिंग तक में लोग इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि, इसके लिए आपके पास इनका पेड वर्जन होना चाहिए. फ्री वाले वर्जन में आपको सीमित फीचर्स का एक्सेस मिलता है. ChatGPT और Perplexity दोनों के ही पेड वर्जन को आप फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं.
AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लोगों के तमाम काम को कई तरीकों से आसान बना रहा है. OpenAI के ChatGPT से लेकर Perplexity AI तक आपको कई विकल्प मिल जाएंगे. हालांकि, ज्यादातर AI की असली ताकत इनके प्रीमियम मॉडल में छिपी होती है, लेकिन उसके लिए लोगों को पैसे खर्च करने होते हैं.
हालांकि, भारतीय यूजर्स को लुभाने के लिए कंपनियां तरह-तरह के ऑफर पेश कर रही है. ऐसा एक ऑफर परप्लेक्सिटी और ChatGPT दोनों दे रहे हैं. इसका फायदा कोई भी यूजर उठा सकता है. इन ऑफर्स का फायदा उठाकर आप लगभग 23 हजार रुपये पूरे साल में बचा सकते हैं.
ChatGPT Go कंपनी का पेड वर्जन है. वैसे तो आपको ChatGPT का फ्री एक्सेस मिलता है, लेकिन ChatGPT Go के तहत कंपनी एडिशनल बेनिफिट्स देती है. आपको इसके तहत GPT-5 का एक्सटेंडेड एक्सेस मिलता है. आप इमेज जनरेट कर सकते हैं. इसके अलावा कई दूसरे फीचर्स जो आपको फ्री वर्जन में नहीं मिलते हैं, उन्हें आप इस पर एक्सेस कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अब भारत में 1 साल तक फ्री मिलेगा OpenAI का ChatGPT Go
OpenAI ने ऐलान किया है कि 4 नवंबर से ChatGPT Go का एक्सेस भारतीय यूजर्स को फ्री मिलेगा. ये सर्विस एक साल के लिए यूजर्स को फ्री मिलेगी. वैसे इस सर्विस का मंथली प्लान भारत में 399 रुपये में आता है. अगर एक साल तक आप इस सर्विस को फ्री में इस्तेमाल करेंगे, तो आपकी लगभग 4800 रुपये की बचत होगी. ओपन AI ने ये कदम परप्लेक्सिटी को टार्गेट करने के लिए उठाया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












