
Chardham Yatra 2022: यात्रा का स्लॉट फुल होने से काउंटर पर रजिस्ट्रेशन बंद, रास्ते में फंसे हजारों यात्री
AajTak
Chardham Yatra 2022: उत्तराखंड चारधाम यात्रा का स्लॉट फुल होने की वजह से काउंटर पर रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं. इस वजह से तमाम यात्रियों को निराश होना पड़ रहा है. वहीं यमुनोत्री हाइवे अवरुद्ध होने की वजह से करीब दस हजार यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं.
Chardham Yatra 2022: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की वजह से यात्रा का स्लॉट फुल हो चुका है. इसको लेकर अब रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं. उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तीर्थयात्री चक्कर काट रहे हैं. तमाम लोग अपना सामान लेकर काउंटरों पर बैठे हैं, मगर उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है.
जानकारी के अनुसार, बद्रीनाथ के लिए 28 जून से पहले का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है, जबकि केदारनाथ धाम के लिए 6 जून तक स्लॉट फुल है. यमुनोत्री धाम के लिए 16 जून तक और गंगोत्री धाम के लिए 1 जून तक स्लॉट फुल है. इससे पहले किसी भी तारीख में किसी भी यात्री का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है. जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश यादव का कहना है कि चारधाम यात्रा के लिए संख्या निर्धारित की गई थी. अब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं. अब वर्तमान में 28 जून तक बद्रीनाथ का स्लॉट मिल रहा है. 27 जून तक का स्लॉट फुल हो चुका है.
यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा में 34 श्रद्धालुओं की मौत, BJP प्रवक्ता बोले- मोक्ष प्राप्ति की वजह से मर रहे
उन्होंने बताया कि काउंटर पर रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है. लोग अपने मोबाइल से स्लॉट बुक कर सकते हैं. बद्रीनाथ यात्रा के लिए 28 जून का रजिस्ट्रेशन हो पा रहा है. वहीं केदारनाथ धाम का 6 जून तक का रजिस्ट्रेशन फुल हो चुका है, जबकि यमुनोत्री धाम का 16 जून तक का रजिस्ट्रेशन फुल है. गंगोत्री धाम का 1 जून तक का स्लॉट फुल है. यात्री चारधाम की यात्रा के लिए आ रहे हैं, उनको एक ही धाम मिल पा रहा है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







