
Chandrayaan-3: जापान, ब्रिटेन समेत पूरी दुनिया ने माना लोहा, ग्लोबल टाइम्स ने की ये टिप्पणी
AajTak
भारत ने चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. सफल लॉन्चिंग को लेकर देशभर में खुशी की लहर है और लोग इसरो को बधाई दे रहे हैं. ब्रिटेन, जापान की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भी भारत को सफल लॉन्चिंग के लिए बधाई दी है. चीनी मीडिया ने भी मिशन को लेकर एक ट्वीट किया है.
भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) शुक्रवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया. करीब 42 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान-3 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर कई देशों से भारत को बधाई संदेश मिल रहे हैं. जापान, ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भारत को इस सफलता के लिए बधाई दी है. चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भी भारत के लिए बधाई संदेश जारी किया है.
जापान और ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसियों ने क्या कहा?
जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा है, 'भारत को चंद्रयान के सफलतापूर्वक लॉन्च पर बधाई.'
वहीं, ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी यूके स्पेस एजेंसी ने भारत को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मंजिल- चांद... चंद्रयान के सफलतापूर्वक लॉन्च के लिए ISRO को बधाई.'
चीनी अखबार ने भी दी बधाई
भारत की सफलताओं पर हमेशा तंज कसने वाला चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक ट्वीट में चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लॉन्च के लिए भारत को बधाई दी है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









