
Chandra Grahan Effect: चंद्र ग्रहण के बाद बढ़ेंगी प्राकृतिक आपदाएं? जानें प्रयागराज के ज्योतिषाचार्यों का मत
AajTak
साल का पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 26 मई दिन बुधवार को पड़ रहा है. यह 3 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में आंशिक तौर पर देखने को मिलेगा. कहा जा रहा है कि चंद्र ग्रहण का अच्छा या बुरा असर इसके खत्म होने के बाद देखने को मिलेगा.
साल का पहला चंद्र ग्रहण लग चुका है. प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य संजय आचार्य के मुताबिक ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में आंशिक तौर पर देखने को मिलेगा. कहा जा रहा है कि चंद्र ग्रहण का अच्छा या बुरा असर इसके खत्म होने के बाद देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य संजय आचार्य के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण का असर पृथ्वी पर 43 दिनों तक रहेगा. इसका प्रभाव देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा. कई हिस्सों में तूफान आने की आंशका है. इसके अलावा, लोगों में हृदय रोग बढ़ेंगे, उदासी भरे दिन होंगे और घटनाएं बढ़ेंगी. चंद्र ग्रहण मीन राशि में नीच के चंद्रमा के ऊपर पड़ रहा है. चूंकि यह पूर्णिमा का चंद्रमा है तो इसका प्रभाव पृथ्वी पर 43 दिनों तक रहेगा. पूर्णिमा का चंद्रमा होने की वजह से तूफान आदि का सामना करना पड़ेगा. चंद्रमा जल और मन का कारक है. इसलिए लोगों को मन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. डिप्रेशन की स्थिति पैदा हो सकती है. लोगों के मन उदासी से भरे रहेंगे. चंद्रमा हृदय का कारक है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












