
Chandra Grahan 26 May 2021: चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम, ज्योतिषी ने बताईं सावधानियां
AajTak
chandra grahan 2021 today sutak kaal and precaution: आज चंद्र ग्रहण लगने वाला है. ये ग्रहण अपराह्न 4 बजकर 39 मिनट से 4 बजकर 58 तक पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा. इससे पूर्व 3 बजकर 15 मिनट से इसका आरंभ होगा जो शाम 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. यह भारत में पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के तटीय भागों और अंडमान निकोबार में आंशिक रूप से नजर आएगा.
आज चंद्र ग्रहण लगने वाला है. ये ग्रहण अपराह्न 4 बजकर 39 मिनट से 4 बजकर 58 तक पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा. इससे पूर्व 3 बजकर 15 मिनट से इसका आरंभ होगा जो शाम 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. यह भारत में पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के तटीय भागों और अंडमान निकोबार में आंशिक रूप से नजर आएगा. ज्योतिषी अरुणेश कुमार शर्मा आज के चंद्र ग्रहण के बारे में बता रहे हैं अहम बातें- चंद्रगहण का मूल क्षेत्र ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अंटाकर्टिका, उत्तर-दक्षिण अमेरिका, प्रशांत और हिन्द महसागर में होगा. चंद्रग्रहण का सूतक सामान्यतः 9 घंटे पहले आरंभ होता है. भारत में इस बार सूतक अमान्य है. इसलिए धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताएं ग्रहण पर लागू नहीं होंगी. चंद्रग्रहण एक अतिमहत्वपूर्ण खगोलीय घटना है. इसके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभाव पृथ्वी पर देखे जाते हैं. इस कारण ग्रहणकाल में कुछ सावधानियां अपनाना बेहतर होगा. सनातन महर्षियों के अनुसार, ग्रहणकाल को शेषनाग की हलचल माना जाता है. इससे पृथ्वी प्रभावित होती है. पृथ्वी वासियों के लिए यह समय सतर्कता और संक्रमण का होता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












