
Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण आज, कुछ ही देर में लगेगा सूतक काल, फटाफट निपटा लें ये काम
AajTak
Chandra Grahan 2025: सूतक काल ग्रहण से पहले ही शुरू हो जाता है. चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का पारंपरिक रूप से बहुत महत्व होता है. इस दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को छूने या कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज किया जाता है.
Chandra Grahan 2025: आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जो कि भारत में दृश्यमान होगा. साथ ही, आज से पितृ पक्ष की भी शुरुआत हो चुकी है जो कि बहुत ही दुर्लभ संयोग माना जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण आज रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर 8 सितंबर की अर्धरात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर होगा. यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगने जा रहा है.
भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. इसलिए, इसका सूतक काल 7 सितंबर यानी आज दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से शुरू हो जाएगा. ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण शुरू होने से पहले का समय सूतक काल कहलाता है और उस दौरान कुछ कार्य करना भी वर्जित माना जाता है. तो चलिए जानते हैं कि सूतक काल शुरू होने से पहले कौन से काम निपटा लेने चाहिए.
1. तुलसी का प्रयोग
ग्रहण के समय तुलसी का इस्तेमाल सबसे अच्छा माना जाता है. इसलिए, सूतक काल लगने से पहले खाने-पीने की चीजों में तुलसी की पत्तियां डाल दें. लेकिन, तुलसी के पत्ते सूतक काल शुरू होने से पहले ही तोड़ लें क्योंकि सूतक काल के दौरान तुलसी तोड़ना वर्जित माना जाता है. मान्यता है कि इससे ग्रहण दोष नहीं लगता है.
2. पितरों का तर्पण
7 सितंबर यानी कल से पितृ पक्ष की भी शुरुआत हो रही है. इसलिए, कल चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू होने से पहले ही पितरों का पिंडदान और तर्पण निपटा दें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












