
Chandra Grahan 2023 Date Sutak Kaal in India: भारत में कल इस समय लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल की टाइमिंग और सावधानियां
AajTak
भारत में 28 अक्टूबर की रात चंद्र ग्रहण लगने वाला है. ज्योतिषविदों का कहना है कि चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की कात 11 बजकर 30 मिनट पर आरंभ हो जाएगा और इसका समापन देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर होगा. चंद्र ग्रहण का 01 बजकर 05 मिनट पर स्पर्श, रात 01 बजकर 44 मिनट पर मध्य काल और इसका मोक्ष रात्रि 02 बजकर 24 मिनट पर होगा.
Chandra Grahan 2023 Date time In India: भारत में 28 अक्टूबर को यानी कल चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण देश के समस्त राज्यों में दिखाई देगा. वैसे तो चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन इसे ज्योतिषविदों के नजरिए से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. वैसे भी चंद्र ग्रहण 30 साल बाद शरद पूर्णिमा के संयोग में लग रहा है. आइए जानते हैं कि भारत में यह चंद्र ग्रहण कितने बजे लगेगा और इसमें सूतक काल के क्या मायने हैं.
भारत में कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण? (Chandra Grahan 2023 Kab hai) ज्योतिषविदों का कहना है कि चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 30 मिनट पर आरंभ हो जाएगा और इसका समापन देर रात 3 बजकर 56 मिनट पर होगा. चंद्र ग्रहण का 01 बजकर 05 मिनट पर स्पर्श, रात 01 बजकर 44 मिनट पर मध्य काल और इसका मोक्ष रात्रि 02 बजकर 24 मिनट पर होगा. इस अवधि में ग्रहण काल का प्रभाव सबसे ज्यादा होगा. कुल मिलाकर इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे 24 मिनट की होगी.
भारत सहित इन देशों में दिखेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023 when and where watch) शनिवार, 28 अक्टूबर को लगने वाला खंडग्रास चंद्र ग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी प्रशांत महासागर और रूस के पूर्वी भाग में दिखाई होगा. चंद्रोदय के समय ग्रहण का अंत ब्राजील के पूर्वी भाग और कनाडा व उत्तर और दक्षिण अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा.
कितने बजे लगेगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल? (Chandra Grahan 2023 Sutak kaal timing) शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, जिसमें कई शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 05 मिनट पर लग जाएगा. इस अवधि में मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं. सूतक काल में भगवान की पूजा या उनकी प्रतिमाओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए.
चंद्र ग्रहण का राशियों पर असर (Chandra Grahan 2023 Impact on zodiac signs) यह चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगने वाला है. ऐसे में ग्रहण का अच्छा, बुरा दूसरी राशि के जातकों पर भी होगा. ज्योतिषियों की मानें तो इस चंद्र ग्रहण से मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा. तो वहीं वृषभ, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों को सावधान रहने की सलाह दी गई है.
चंद्र ग्रहण और सूतक काल में क्या न करें (Chandra Grahan 2023 dos and donts)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











