
Chandra Grahan 2022: साल के पहले चंद्र ग्रहण पर बन रहे दो शुभ योग, इन 3 राशियों के आने वाले हैं अच्छे दिन
AajTak
Chandra Grahan 2022 Date & Time in India: साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लग रहा है. चंद्र ग्रहण के दिन ही बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही है. इसके अलावा चंद्र ग्रहण के साथ दो शुभ संयोगों का भी निर्माण हो रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि आगामी चंद्र ग्रहण तीन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाले हैं.
Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगने वाला है. ज्योतिष गणना के अनुसार, यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो भारत में नहीं दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण के दिन ही बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही है. इसके अलावा चंद्र ग्रहण के साथ दो शुभ संयोगों का भी निर्माण हो रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि आगामी चंद्र ग्रहण तीन राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाले हैं.
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा. इसी दिन सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक वरियान योग भी रहेगा. इसके बाद 16 मई की सुबह से अगले दिन देर रात करीब ढाई बजे तक परिघ योग भी रहेगा. ज्योतिषियों का कहना है कि वरीयान योग में किए गए सभी मांगलिक कार्य पूर्ण रूप से संपन्न होते हैं. जबकि परिघ योग में शत्रु के विरुद्ध अपनाई गई रणनीतियां बड़ी कारगर सिद्ध होती हैं.
किन राशियों को होगा फायदा?
मेष- चंद्र ग्रहण के दौरान बन रहे दो शुभ योगों के चलते मेष राशि वालों पर विशेष कृपा बरसेगी. करियर के लिहाज से समय बहुत बेहतर रहेगा. धन लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों के अलावा व्यापारियों के लिए ग्रहण शुभ है. प्रॉपर्टी में निवेश के लिए भी समय उत्तम है. परिवार संबंधी कोई मसला हल होगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा.
सिंह- आगामी चंद्र ग्रहण पर बन रहे संयोग से सिंह राशि वालों को भी बड़ा फायदा होगा. नौकरी में प्रमोशन की संभावनाएं हैं. आय के नए साधन सामने आएंगे. कोई महत्वपूर्ण काम बनने की संभावना है. व्यक्तिगत रूप से आगे बढ़ने की बहुत संभावनाएं हैं. दांपत्य जीवन में सुधार आएगा. शादी-विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं.
धनु- यह चंद्र ग्रहण धनु राशि वालों के लिए भी बहुत शुभ माना जा रहा है. तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. नई नौकरी मिलने के भी योग बन रहे हैं. व्यापारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है. आर्थिक मोर्चे पर बड़ा फायदा उठाएंगे. विवाह संबंधी कोई बातचीत तय हो सकती है. घर के सदस्यों को पूर्ण सहयोग मिलेगा.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











