
Champions Trophy Record: बांग्लादेश-पाकिस्तान को हराते ही इतिहास रचेगी भारतीय टीम... अब तक कोई नहीं कर सका ऐसा
AajTak
पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को अब सिर्फ 6 दिन ही बाकी हैं. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 9 मार्च खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. यह टूर्नामेंट 8 साल बाद लौट रहा है.
ICC Champions Trophy Record: इंग्लैंड टीम को 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम अब अपने अगले मिशन की तैयारी में जुट गई है. रोहित शर्मा का कप्तानी वाली भारतीय टीम का अगला मिशन ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 है, जो पाकिस्तान की मेजबानी में होना है.
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को अब सिर्फ 6 दिन ही बाकी हैं. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 9 मार्च खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी. यह टूर्नामेंट 8 साल बाद लौट रहा है.
चैम्पियंस ट्रॉफी में ऐसा करने वाली पहली टीम बनेगी?
भारतीय टीम का पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में होगा. इसके बाद टीम इंडिया को अपना दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को खेलना है. यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ होगा. टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा यानी आखिरी मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी.
यदि रोहित ब्रिगेड अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतती है, तो वो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. दरअसल, चैम्पियंस ट्रॉफी में अब तक भारतीय टीम के ही नाम सबसे ज्यादा 18 मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है. उनके बाद दूसरा नंबर इंग्लैंड का है, जिसने 14 मैच जीते हैं.
भारतीय टीम अपने शुरुआती दोनों मैचों में बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराती है, तो चैम्पियंस ट्रॉफी में वो अपनी 20वीं जीत दर्ज कर लेगी. जो अब तक कोई भी नहीं कर सका है. इस तरह टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी में 20 मैच जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












