
Champions Trophy Match Tickets: कितना महंगा है भारत-पाकिस्तान मैच टिकट? चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए कल से ऑनलाइन बिक्री शुरू
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जाएगी. इसको लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सभी मुकाबलों के टिकटों की कीमतें जारी कर दी हैं. साथ ही बताया है कि टिकट खरीदने के लिए ऑनलाइन विंडो 28 जनवरी से खुल जाएगी. इसमें सबसे सस्ता टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए का रखा है जो भारत में 310 रुपए के बराबर होगा.
ICC Champions Trophy 2025 Match Tickets Price: अगले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 होने वाली है. क्रिकेट फैन्स को टूर्नामेंट में जिस मैच का बेसब्री से इंतजार है, वो है भारत-पाकिस्तान मुकाबला. मगर इन सबसे पहले फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है.
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 10 मुकाबलों (दूसरा सेमीफाइनल समेत) के टिकटों की कीमतें जारी कर दी हैं. साथ ही बताया है कि टिकट्स के लिए ऑनलाइन बिक्री मंगलवार (28 जनवरी) से शुरू हो जाएगी. टिकट विंडो भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से खुलेगी. टिकट खरीदने के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जो पहले ही शुरू हो गया है. रजिस्ट्रेशन और टिकट्स के लिए यहां क्लिक करें...
बता दें कि सबसे सस्ता टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए का रखा है जो भारत में 310 रुपए के बराबर होगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PBC) ने अभी सिर्फ अपने घर में होने वाले मैचों के टिकटों की कीमतें जारी की हैं. यानी कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले मुकाबलों के टिकट कितने सस्ते और कितने महंगे हैं, इसका ही पता चला है.
पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच का टिकट 620 रुपये में
जबकि भारतीय टीम को अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने हैं. यहीं एक सेमीफाइनल भी होगा. इन सभी मैचों के लिए टिकट्स की कीमतें पता नहीं चली हैं. साथ ही ICC ने बताया है कि दुबई में होने वाले सभी मैचों के टिकटों की बिक्री भी जल्द शुरू की जाएगी.
पाकिस्तानी बोर्ड ने कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले मैचों के लिए सबसे सस्ता टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 310 भारतीय रुपये) रखा है. जबकि पाकिस्तान-बांग्लादेश मुकाबले की सबसे सस्ती टिकट 2000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 620 भारतीय रुपये) रखी है. यह मुकाबला रावलपिंडी में होना है.

मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ियों का PSL में खेलना अनिश्चित हो गया है. BCB ने साफ किया है कि अब खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार की मंजूरी जरूरी होगी. सुरक्षा चिंता के कारण यह फैसला लिया गया है, जिससे कई खिलाड़ियों की उपलब्धता और इंटरनेशनल शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.












