
Champions Trophy, ENG Team: एशिया में 'बकरी' साबित हुई इंग्लिश टीम, ODI में लगातार छठी हार, दिग्गजों ने उठाए सवाल
AajTak
इंग्लैंड ने वनडे इंटरनेशनल में लगातार छह मुकाबले गंवाए हैं. इसमें से पांच मुकाबले उसने एशियाई धरती पर उसने खेले. यहां की कंडीशन्स को समझने में इंग्लिश टीम नाकाम साबित हुई है. उसके बल्लेबाज न ही स्पिनर्स को सही से खेल पाए, न ही तेज गेंदबाजों के खिलाफ सही इंटेट दिखा.
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में इंग्लिश टीम सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है. 26 फरवरी (बुधवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड को अफगानिस्तान के हाथों 8 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी. उससे पहले इंग्लिश टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. अब यदि बटलर ब्रिगेड साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल भी कर लेती है, तो वो सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकेगी.
2009 के बाद पहली बार हुआ ऐसा
देखा जाए तो इंग्लिश टीम वनडे इंटरनेशनल में लगातार छह मुकाबले गंवा चुकी है. सितंबर 2009 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब इंग्लैंड ने लगातार 6 ओडीआई मुकाबले गंवाए हैं. इंग्लैंड की हार का सिलसिला शुरू हुआ नवंबर 2024 में, जब उसे मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन वनडे में आठ विकेट से हार झेलनी पड़ी थी.
इसके बाद इंग्लिश टीम को भारतीय जमीं पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ होना पड़ा. नागपुर वनडे में इंग्लैंड को भारत के हाथों चार विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी. फिर कटक और अहमदाबाद में भी अंग्रेजी टीम का ऐसा ही हाल रहा. कटक वनडे को भारत ने 4 विकेट और अहमदाबाद वनडे को 142 रनों से जीता था.
देखा जाए तो इंग्लैंड ने जो छह ओडीआई मुकाबले गंवाए हैं, उसमें से पांच उसने एशियाई धरती पर खेले. एशियाई कंडीशन्स को समझने में इंग्लिश टीम नाकाम साबित हुई है और वो काफी कमजोर टीम लगी है. उसके बल्लेबाज न ही स्पिनर्स को सही से खेल पाए, न ही तेज गेंदबाजों के खिलाफ सही इंटेट दिखा. गेंदबाजी तो इंग्लैंड की बेहद कमजोर कड़ी साबित हुई है और उसके गेंदबाज जमकर रन लुटा रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तो इंग्लैंड के खिलाफ 352 रनों का टारगेट चेज कर लिया था.
इंग्लिश दिग्गजों ने उठाए सवाल

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












