
Champions Trophy: सेमीफाइनल में भारतीय टीम का किससे होगा मुकाबला? बेहद दिलचस्प है पूरा समीकरण
AajTak
चैम्पियंस ट्रॉफी में ग्रुप-ए से भारत के अलावा न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. वहीं ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. न्यूजीलैंड से मुकाबले में परिणाम चाहे जो भी हो, भारतीय टीम दुबई में 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल खेलने उतरेगी.
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से पराजित किया था. फिर भारतीय टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भी 6 विकेट से जीत हासिल की थी. हालांकि भारतीय टीम सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी, ये अब तक क्लियर नहीं हुआ है.
सेमीफाइनल में भारत के सामने कौन सी टीम?
भारतीय टीम को अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला 2 मार्च (रविवार) को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेलना है. उस मैच के बाद ही पूरी पिक्चर साफ हो पाएगी. वैसे परिणाम चाहे जो भी रहे, भारत दुबई में ही 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल खेलेगा. बता दें कि ग्रुप-ए में पहले नंबर पर रहने वाली टीम को ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से सेमीफाइनल खेलना होगा. वहीं ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम ग्रुप-बी की टॉपर टीम से भिड़ेगी.
ग्रुप-ए से भारत के अलावा न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. वहीं ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है. ग्रुप-बी में अब साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान में से किसी एक टीम को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. वैसे अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना काफी कम है.
साउथ अफ्रीकी टीम ने यदि शनिवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में इंग्लैंड को हरा दिया, तो वह ग्रुप-बी में टॉप कर जाएगी. ऐसी स्थिति में यदि भारत न्यूजीलैंड से हार जाता है या वो मुकाबला ड्रॉ होता है, तो दुबई में होने वाला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत होगा. यदि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-बी में टॉप पर रहता है और भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हार जाती है, तो भी दुबई में होने वाला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत होगा.
यदि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच जीत जाती है. उधर साउथ अफ्रीका भी इंग्लैंड के खिलाफ अपना मुकाबला जीत जाता है, तो सेमीफाइनल में भारत की टक्कर ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगी. यदि भारत ग्रुप-ए में टॉप पर रहता है, तो उसे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का सामना भी करना पड़ सकता है. बशर्ते कि साउथ अफ्रीकी टीम इंग्लैंड से भारी अंतर से हार जाए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







