
Champions Trophy: शमी की कलाई का जादू और यॉर्कर... 12 साल बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में धाक जमा पाएगी टीम इंडिया?
AajTak
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय तेज गेंदबाजी का दारोमदार मोहम्मद शमी पर होगा. जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टीम से बाहर हैं. प्रशंसकों को उम्मीद है कि शमी इस टूर्नामेंट में भारत को बुमराह की कमी महसूस नहीं होने देंगे.
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है. वह अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करेगी. भारतीय तेज गेंदबाजी का दारोमदार मोहम्मद शमी पर होगा. जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टीम से बाहर हैं. प्रशंसकों को उम्मीद है कि शमी इस टूर्नामेंट में भारत को बुमराह की कमी महसूस नहीं होने देंगे.
मोहम्मद शमी के दाहिने हाथ में जादूगर-सा फन है और अपनी कलाई के झटके से वह दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों को चकमा दे सकते हैं... लेकिन क्या वह इस जादू से भारत को 12 साल बाद आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने में मदद कर सकते हैं ? भारत ने आखिरी बार 2013 में यह टूर्नामेंट जीता था.
.. लेकिन बड़े टूर्नामेंट का दबाव अलग होता है
34 वर्ष के शमी चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं. उन्होंने विभिन्न स्तरों और अलग-अलग फॉर्मेट में कुछ मैच खेले हैं, लेकिन बड़े टूर्नामेंट का दबाव अलग होता है. ऐसे में बुमराह की गैरमौजूदगी में उन पर दबाव और बढ़ जाएगा.चैम्पियंस ट्रॉफी में शमी के साथी अर्शदीप सिंह होंगे, लेकिन वह बुमराह के स्तर के गेंदबाज नहीं हैं.
'शमी के पास अनुभव- चुनौती का सामना कर लेंगे'
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी का मानना है कि शमी के पास काफी अनुभव है और वह इस चुनौती का सामना कर लेंगे. बालाजी ने कहा ,‘उन्होंने 2019 वनडे विश्व कप और पिछले विश्व कप (2023) में बुमराह से बेहतर गेंदबाजी की थी. बुमराह विभिन्न प्रारूपों में चैम्पियन गेंदबाज है, लेकिन शमी के पास अनुभव है और बुमराह के आने से पहले भारत के आक्रमण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी.’

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












