
Champions Trophy: 'बुमराह पर सस्पेंस के बादल', मैच विनर तेज गेंदबाज के फिट होने के लिए अंतिम क्षण तक इंतजार करेगी टीम इंडिया
AajTak
भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इस बीच भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सारी निगाहें हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी बहुत करीब है ऐसे में फिट होने के लिए उनके पास अधिक समय नहीं है.
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर सारी निगाहें हैं. आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी बहुत करीब है. फिट होने के लिए उनके पास अधिक समय नहीं है. भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी. बुमराह की गैरमौजूदगी चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को काफी कमजोर कर सकती है.
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर कह चुके हैं कि 50 ओवरों के विश्व कप की तुलना में चैम्पियंस ट्रॉफी पूरी तरह से अलग चुनौती है क्योंकि लगभग हर मुकाबला ‘करो या मरो’ का होगा. इसलिए आप इस टूर्नामेंट में कहीं भी थम नहीं सकते. ऐसे में टीम इंडिया प्रबंधन अपनी रणनीति को लेकर बेहद गंभीर है और वह आईसीसी की इस बड़ी प्रतियोगिता के लिए बुमराह के फिट होने के लिए अंतिम क्षण तक इंतजार करेगा.
बुमराह की जनवरी में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टेस्ट में पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और उन्होंने दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की थी. उन्होंने तब से भारत के लिए गेंदबाजी नहीं की है, हालांकि उन्हें वनडे टूर्नामेंट चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए शुरुआती टीम में शामिल किया गया है.
सूचनाओं को सार्वजनिक नहीं होने दे रहा BCCI
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) एनसीए से आने वाली सूचनाओं को सार्वजनिक नहीं होने दे रहा. बुमराह 5 हफ्ते की ‘ऑफ-लोडिंग’ पूरी कर चुके हैं, जिसके तहत खिलाड़ी को पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी जाती है. इस दौरान खिलाड़ी जिम भी नहीं जाता.भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े 4-5 लोगों को छोड़कर किसी और के पास इस तेज गेंदबाज की नवीनतम फिटनेस स्थिति के बारे में सटीक जानकारी नहीं है.
बुमराह को वापस मैदान पर लाने की पुरजोर कोशिश हो रही है. बेंगलुरू में उनके साथ काम करने वाली कोर टीम के बारे में पता चला है. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘स्ट्रेंथ एवं अनुकूलन कोच रजनीकांत शिवगनम और फिजियो तुलसी राम युवराज खेल विज्ञान प्रमुख डॉ. नितिन पटेल के साथ बुमराह के रिहैबिलिटेशन पर काम कर रहे हैं. पटेल व्यक्तिगत रूप से पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं.’

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल कप्तान की बात की जाए तो वो महेंद्र सिंह धोनी हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं. वहीं आईपीएल इतिहास के टॉप 5 कप्तानों में धोनी के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर हैं. लेकिन आज बात करते हैं मौजूदा सीजन के कप्तानों के बारे में...












