
Chamika Karunaratne LPL 2022: मैच में बड़ा हादसा, क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने के मुंह पर लगी बॉल, दांत टूटे, अस्पताल में कराया भर्ती
AajTak
लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2022 सीजन में बुधवार को कैंडी फैलकॉन्स और गॉल ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मैच में बड़ी घटना हुई. इसी दौरान फैलकॉन्स टीम के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने को मुंह पर चोट लग गई. उन्हें यह चोट कैच लेने के दौरान लगी. बॉल सीधे उनके मुंह पर आकर गिरी, जिसका वीडियो आपको विचलित कर सकता है...
Chamika Karunaratne Lanka Premier League: श्रीलंका में इस समय घरेलू टूर्नामेंट लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2022 सीजन खेला जा रहा है. इसी दौरान एक मैच में बड़ा हादसा हो गया और एक स्टार प्लेयर बुरी तरह चोटिल हो गया. यह खिलाड़ी श्रीलंकाई ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने हैं, जिनके मुंह पर बॉल लगी है.
बॉल लगने के कारण चमिका करुणारत्ने के मुंह से खून आने लगा. उनके तीन-चार दांत भी टूटने की बात कही जा रही है. घटना के बाद मैच को थोड़ी देर के लिए रोका गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बताया गया है कि उनका जबड़ा भी बुरी तरह चोटिल हुआ है.
कैच लेने के दौरान मुंह पर लगी बॉल
दरअसल, यह घटना लंका प्रीमियर लीग में बुधवार को कैंडी फैलकॉन्स और गॉल ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मैच में हुई. चमिका फैलकॉन्स टीम के लिए खेल रहे हैं. घटना ग्लैडिएटर्स टीम की बैटिंग के दौरान चौथे ओवर की पहली बॉल पर हुई. फैलकॉन्स के लिए कार्लोस ब्रेथवेट गेंदबाजी कर रहे थे. उनके ओवर की पहली बॉल पर फर्नांडो ने कवर के ऊपर से हवाई शॉट खेला, जिसे कैच लेने के लिए चमिका ने दौड़ लगाई.
पीछे बाउंड्री की ओर भागते हुए चमिका करुणारत्ने ने कैच तो लपक लिया, लेकिन इस दौरान वह अपना जबड़ा चोटिल करवा बैठे. बॉल हाथ में आने से पहले उनके जबड़े पर ही सीधे गिरी थी. हालांकि चमिका ने कैच लपक लिया और तुरंत ही बॉल साथी खिलाड़ियों को दे दी. इसके बाद देखा गया कि उनके मुंह से खून आने लगा. इस घटना के बाद तुरंत ही चमिका करुणारत्ने को अस्पताल ले जाया गया.
Chamika hospitalized while attempting catch for Kandy Falcons#LPL2022 #LPL #ChamikaKarunaratne #Cricket pic.twitter.com/yrkT2bbhoG

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












