
Chaitra Navratri 2025 Maha Ashtami: चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर आज रहेगा कन्या पूजन का ये मुहूर्त, नोट करें पूजन विधि
AajTak
Chaitra Navratri 2025 Maha Ashtami: नवरात्रि में अष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है और इस दिन देवी मां की विशेष पूजा की जाती है और अष्टमी का व्रत रखा जाता है. चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी का कन्या पूजन 5 अप्रैल यानी आज होगा और इसे ही दुर्गाष्टमी भी कहते हैं.
Chaitra Navratri 2025 Maha Ashtami: नवरात्र के दो दिन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाते हैं, अष्टमी और नवमी तिथि. चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी का कन्या पूजन 5 अप्रैल यानी आज होगा और इसे ही दुर्गाष्टमी भी कहते हैं. दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना की जाती है. इसलिए इसे महाअष्टमी भी कहते हैं. देवी महागौरी की पूजा अर्चना से जीवन में आ रही कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है. महाष्टमी को दुर्गा पूजा का मुख्य दिन माना जाता है. तो आइए आज जानते हैं कि कन्या पूजन का मुहूर्त क्या रहने वाला है.
महाअष्टमी शुभ मुहूर्त (Mahashtami 2025 Shubh Muhurat)
महाअष्टमी को दुर्गा अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है. अष्टमी तिथि 4 अप्रैल यानी कल रात 8 बजकर 12 मिनट से शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 5 अप्रैल यानी आज शाम 7 बजकर 26 मिनट पर होगा.
महाअष्टमी कन्या पूजन मुहूर्त (Mahashtami 2025 Kanya Pujan Muhurat)
महाअष्टमी पर आज कन्या पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 तक रहेगा.
महाअष्टमी कन्या पूजन की विधि (Mahashtami Kanya Pujan Vidhi)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












