
Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि शुरू, मां दुर्गा को राशिनुसार चढ़ाएं ये चीजें
AajTak
Chaitra Navratri 2024: माना जाता है कि नवरात्रि में माता की पूजा-अर्चना करने से देवी दुर्गा की खास कृपा होती है. इस बार चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक है. चलिए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में राशिनुसार मां दुर्गा को क्या अर्पित करें.
Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो चुकी है और समापन 17 अप्रैल रामनवमी के दिन होगा. सालभर में कुल 4 नवरात्रि आती हैं जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि का महत्व काफी ज्यादा होता है. हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक अनुष्ठान से पहले कलश स्थापना की जाती है.
नवरात्रि में दुर्गा की घटस्थापना या कलश स्थापना के बाद देवी मां की चौकी स्थापित की जाती है तथा 9 दिनों तक इन देवियों का पूजन-अर्चन किया जाता है. मां दुर्गा की पूजा करने से पहले कलश की पूजा की जाती है. नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है. माना जाता है कि नवरात्रि में माता की पूजा-अर्चना करने से देवी दुर्गा की खास कृपा होती है. चलिए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में राशिनुसार मां दुर्गा को क्या अर्पित करें.
1. मेष
मेष राशि का स्वामी होता है मंगल. इसलिए, नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा की पूजा करें और साथ ही उन्हें लाल रंग के फल अर्पित करें जैसे- सेब और अनार. साथ ही दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
2. वृषभ
वृषभ राशि वाले नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की आरती करें. उसके बाद पेठे का भोग लगाएं. इससे माता रानी की विशेष कृपा बनी रहेगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












