
Chaitra Month 2026: चैत्र माह में भूल से भी न खाएं ये 4 चीजें, सेहत के साथ समृद्धि पर भी पड़ता है बुरा असर
ABP News
Chaitra Month 2026: चैत्र माह में सृष्टि की शुरुआत हुई थी, विष्णु जी न मत्स्य अवतार लिया था. चैत्र भक्ति और संयम का महीना है. ऐसे में इस समय कौन सी चीजें खाना चाहिए, किन चीजों का त्याग करें जान लें.
Chaitra Month 2026: चैत्र महीना 4 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक रहेगा. इस महीने के तीज-त्योहार बेहद खास होते हैं, क्योंकि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष से ही हिंदू नववर्ष शुरू हो जाता है. इस महीने ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि रची थी और भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था. चैत्र महीने में सूर्य अपनी उच्च राशि में होता है और इसी महीने में पहली ऋतु होती है यानी वसंत का मौसम होता है.
19 मार्च से हिंदू नववर्ष शुरू
हिंदू कैलेंडर का पहला महीना चैत्र 4 मार्च से शुरू शुरू हो गया लेकिन 15 दिनों बाद यानी 19 मार्च को हिंदू नववर्ष शुरू होगा. इन 15 दिनों की गिनती नए साल में नहीं होती, क्योंकि इन दिनों चंद्रमा अंधेरे की ओर यानी अमावस्या की तरफ बढ़ता है. इन 15 दिनों में चंद्रमा लगातार घटता है और अंधेरा बढ़ता है, लेकिन सनातन धर्म तमसो मां ज्योतिर्गमय यानी अंधेरे से उजाले की तरफ जाने की बात करता है, इसलिए चैत्र महीने की अमावस्या के अगले दिन पहली तिथि को जब चंद्रमा बढ़ने लगता है तभी नववर्ष मनाते हैं.
भक्ति और संयम का महीना













