
Chahal Dhanashree divorce Update LIVE: मास्क में धनश्री वर्मा, ब्लैक हुडी में युजवेंद्र चहल... तलाक का फैसला सुनने ऐसे बांद्रा कोर्ट पहुंचा कपल
AajTak
Chahal Dhanashree Divorce: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. उन दोनों के तलाक पर फैसला आज (20 मार्च) आ सकता है.
Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. उन दोनों के तलाक पर फैसला आज (20 मार्च) आ सकता है.
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट को आदेश दिया है कि वो चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी धनश्री द्वारा शुरू की गई आपसी तलाक की कार्यवाही पर गुरुवार तक फैसला करे.
धनश्री वर्मा इसी को लेकर आज (20 मार्च) दोपहर में मुंबई के बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचीं जहां मीडिया का भारी जमावड़ा देखने को मिला. धनश्री के कोर्ट पहुंचने के बाद चहल भी मुंबई के बांद्रा में मौजूद कोर्ट पहुंचे. चहल मास्क लगाकर और ब्लैकहुड पहनकर कोर्ट के परिसर में दाखिल हुए.
इस दौरान ना तो चहल और ना ही धनश्री वर्मा ने मीडिया से कोई बातचीत की. वे दोनों सीधे कोर्ट परिसर में दाखिल हुए, दोनों के साथ उनके वकील भी नजर आए. चहल से मीडिया ने बातचीत करने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने किसी बात का जवाब नहीं दिया.
IPL 2025 में पंजाब टीम के लिए खेलेंगे चहल
34 साल के युजवेंद्र चहल IPL 2025 सीजन में उतरने की तैयारी में हैं. वो इस बार पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से खेलेंगे. टूर्नामेंट का आगाज 22 मार्च को होगा. जबकि पंजाब टीम अपना पहला मैच 25 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलेगी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












