
CES 2022: अगले साल लास वेगास में लोगों की मौजूदगी में होगा ये बड़ा टेक इवेंट
AajTak
CES (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो) अपने ओरिजनल वेन्यू लास वेगास पर लौटने जा रहा है. जनवरी 2022 में होने वाला ये इवेंट फिजिकल तौर पर होगा. यानी ये डिजिटल इवेंट नहीं होगा और इसमें लोगों की मौजूदगी होगी.
CES (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो) अपने ओरिजनल वेन्यू लास वेगास पर लौटने जा रहा है. जनवरी 2022 में होने वाला ये इवेंट फिजिकल तौर पर होगा. यानी ये डिजिटल इवेंट नहीं होगा और इसमें लोगों की मौजूदगी होगी. ये इवेंट 5 जनवरी से लेकर 8 जनवरी तक चलेगा. वहीं, 3 और 4 जनवरी को मीडिया डेज होंगे. साल 2019 के अंत में जब कोरोना की शुरुआत हुई थी और साल 2020 में जब ये महामारी बन गया था. तब CES 2020 आखिरी मेजर टेक इवेंट था, जिसका आयोजन लोगों की मौजूदगी में किया गया था. जबकि, MWC 2020 (मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस) समेत दूसरे बड़े इवेंट्स या तो कैंसिल कर दिए गए थे या वर्चुअल तरीके से आयोजित किए गए थे. यही ट्रेंड साल 2021 में भी सभी मेजर टेक इवेंट्स में देखने को मिल रहा है. क्योंकि, बहुत बहुत से देश अभी भी कोरोना की मार झेल रहे हैं और फिजिटल इवेंट अभी रिस्की बना हुआ है. हालांकि, CES 2022 का आयोजन फिजिकल तौर पर लास वेगास में होगा और कंज्यूमर और कंपनियां इसमें शामिल हो सकेंगी. इस साल ये इवेंट डिजिटल तौर पर किया गया था.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











