
CDS रावत की मौत पर चीनी मीडिया ने की हैरान करने वाली टिप्पणी, गिनाईं भारतीय सेना की कमियां
AajTak
चीनी मीडिया ने जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश को तो मानवीय भूल बताया है लेकिन अखबार ने लिखा है कि शीर्ष सैन्य अधिकारी की हादसे में मौत से भारतीय सेना की कमियों का पता चलता है. इस हादसे से भारतीय सेना के आधुनिकीकरण के दावे को भी तगड़ा झटका लगा है.
भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर हादसे में मौत से पूरा देश गम में डूबा है लेकिन चीनी मीडिया इस त्रासदी को लेकर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा है. चीन की सरकार के मुख पत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई मौत को भारतीय सेना की खामी करार दिया है. अखबार ने इसे लेकर एक आर्टिकल लिखा है और उसमें जनरल रावत को 'चीन विरोधी' कहा है.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.












