
CBSE Exam: क्या छात्रों को मिलेंगे ग्रेस मार्क्स! सीबीएसई ने नोटिस जारी कर दिया जवाब
AajTak
CBSE Exam: इससे पहले बोर्ड ने टर्म 1 अंग्रेजी की परीक्षा से एक कॉम्प्रिहेंशन पैसेज को हटाने का फैसला किया था. बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी कर कहा कि 11 दिसंबर को हुई CBSE बोर्ड 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा में पूछा गया पैसेज बोर्ड की गाइडलाइन के अनुरूप नहीं था.
CBSE Exam: 13 दिसंबर को टर्म 1 के लिए सीबीएसई कक्षा 12 अकाउंटेंसी पेपर आयोजित होने के बाद, परीक्षा नियंत्रक का एक ऑडियो मैसेज इंटरनेट पर वायरल होने लगा था. ऑडियो में कहा गया है कि छात्रों को कम से कम 5 या 6 ग्रेस मार्क्स मिलेंगे. अब सीबीएसई ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर वायरल ऑडियो को फर्जी बताया है. CBSE ने छात्रों को "फेक न्यूज" के खिलाफ चेतावनी देने के लिए एक ऑफिशियल नोटिस भी जारी किया है. #CBSE #CBSEforstudents pic.twitter.com/AEVI1XuByj

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












