
CBSE Datesheet 2025: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द होगी जारी, ये है अपडेट
AajTak
CBSE 10th, 12th Datesheet 2025 Exam Date: सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी एग्जाम डेटशीट (CBSE Datesheet 2025) का बेसब्री से इंतजार है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर सकता है.
CBSE 10th-12th Datesheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट (CBSE Datesheet) जारी करने वाला है. इस बार करीब 44 लाख छात्रों के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बैठने की उम्मीद है, जिन्हें अपनी एग्जाम डेटशीट का बेसब्री से इंतजार है. एक बार डेटशीट जारी होने के बाद छात्र, सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbse.nic.in पर जाकर सब्जेक्ट वाइज टाइम टेबल चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
15 फरवरी से शुरू हो सकते हैं बोर्ड एग्जाम
2024 के बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा के दौरान, सीबीएसई ने पुष्टि की थी कि कक्षा 10 और कक्षा 12 के लिए 2025 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी, 2025 से शुरू होंगी और इसके लिए डेटशीट नवंबर महीने के अंत तक जारी होने की उम्मीद है.
How to Download CBSE Datesheet 2025: यहां देखें तरीका स्टेप 1: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: डेटशीट जारी होने के बाद, Latest@CBSE सेक्शन में 10वीं और 12वीं क्लास की डेटशीट का डाउनलोड लिंक एक्टिव हो जाएगा. स्टेप 3: डेटशीट के डाउनलोड लिंक पर क्लिक करने के बाद सब्जेक्ट वाइज एग्जाम डेट चेक करें. स्टेप 4: आगे के लिए डेटशीट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें.
सीबीएसई 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम सीबीएसई 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट (IA) 1 जनवरी, 2025 से शुरू होंगे. हालांकि विंटर स्कूलों के प्रैक्टिकल एग्जाम 5 नवंबर से शुरू हो चुके हैं, जो 5 दिसंबर 2024 तक चलेंगे.
सैंपल पेपर कक्षा 10 और कक्षा 12 के फाइनल एग्जाम के लिए सैंपल पेपर उपलब्ध करा दिए गए हैं. परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र उन्हें सीबीएसई अकादमिक पोर्टल cbseacademic.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












