
CBSE Board Exam 2024: बोर्ड एग्जाम से पहले सीबीएसई ने खोला ये पोर्टल, स्कूलों को दी जिम्मेदारी
AajTak
सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा फरवरी 2024 में आयोजित की जा रही हैं. ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं में सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए विशेष आवश्यकता वाले छात्र या दिव्यांग छात्रों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला है, इस पोर्टल में स्कूल को ऐसे छात्रों की डिटेल्स भरनी होगी.
CBSE Board Special Student Portal Openes: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2024 की बोर्ड परीक्षाओं में सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए विशेष आवश्यकता वाले छात्र या दिव्यांग छात्रों के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला है. परीक्षा देते समय जिन भी स्पेशल या दिवयांग छात्रों को पेपर लिखने या समझने के लिए किसी अन्य व्यक्ति या चीजों की आवश्यकता है उनकी जानकारी स्कूल को रखनी होगी.
24 जनवरी तक खुला रहेगा पोर्टल
सभी सीबीएसई स्कूलों को बोर्ड परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले स्पेशल छात्रों की डिटेल्स भरने और सीबीएसई के 'परीक्षा संगम' पोर्टल - parikshasangam.cbse.gov.in पर उनकी स्थिति अपडेट करने का निर्देश दिया गया है. यह विंडो 19 जनवरी 2024 को खोली गई थी जो कि अब 24 जनवरी को 2024 तक खुलेगी.
स्कूलों को वेब पोर्टल के माध्यम से करना होगा अपडेट
24 जनवरी तक सभी स्कूलों को बोर्ड परीक्षाओं में सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की स्थिति के बारे में सीबीएसई बोर्ड को सूचित करना होगा. इससे पहले स्कूल द्वारा दिवयांग बच्चों या परीक्षा के समय जिन छात्रों को विशेष आवश्यकता है उनकी डिटेल्स को बोर्ड द्वारा अपलोड कर दिया जाएगा, लेकिन याद रहे 24 जनवरी के बाद कोई रिक्वेस्ट स्वीकार्य नहीं होगी. यदि स्पेशल छात्र परीक्षाओं के दौरान सीबीएसई द्वारा अनुमत किसी भी सुविधा/छूट का लाभ उठाना चाहते हैं, तो संबंधित स्कूल द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से अनुरोध किया जा सकता है, जैसा कि पिछले साल किया गया था.
परीक्षा केंद्र को स्पेशल छात्रों के लिए अपलब्ध करानी होगी व्यवस्था

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











