
CBSE 12th Result 2021: 14 जून तक जारी होनी है मार्किंग स्कीम, देखें कब मिलेगा रिजल्ट
AajTak
CBSE 12th Result 2021 Update: परीक्षाएं रद्द होने के बाद, CBSE बोर्ड ने 12वीं की मार्किंग स्कीम तय करने के लिए 04 जून को एक कमेटी का गठन किया गया था. इस कमेटी को 10 दिनों के भीतर यानी 14 जून तक अपनी रिपोर्ट सब्मिट करने का निर्देश दिया गया है.
CBSE 12th Result 2021 Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अब जल्द ही 12वीं कक्षा के लिए मार्किंग स्कीम जारी करने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार, 14 जून तक मार्किंग स्कीम जारी कर दी जाएगी जिसके बाद रिजल्ट बनने का प्रोसेस शुरू होगा. लगभग 12 लाख छात्र मार्किंग स्कीम पर किसी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. स्कीम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट कर इसे डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षाएं रद्द होने के बाद, CBSE बोर्ड ने 12वीं की मार्किंग स्कीम तय करने के लिए 04 जून को एक कमेटी का गठन किया गया था. इस कमेटी को 10 दिनों के भीतर यानी 14 जून तक अपनी रिपोर्ट सब्मिट करने का निर्देश दिया गया है. कमेटी सोमवार तक अपनी रिपोर्ट CBSE बोर्ड को जमा कर सकती है. इससे पहले, बोर्ड परीक्षार्थियों ने एक निष्पक्ष मार्किंग स्कीम की मांग बोर्ड से उठाई थी. इससे पहले दिल्ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने 11 जून को केंद्रीय शिक्षामंत्री को पत्र लिखकर मार्किंग स्कीम पर अपना सुझाव दिया था. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि 12वीं के छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए 11वीं की परीक्षाओं के मार्क्स को अधिक वेटेज दिया जाना चाहिए. उनका कहना है कि जिन स्कूलों में 12वीं के प्री-बोर्ड नहीं हुए हैं, वहां 11वीं के फाइनल मार्क्स के आधार पर रिजल्ट तैयार हो.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











