
CBSE 12th Maths Preperation: बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बनाएं 50 दिन का ये प्लान, आसान होगा इम्तिहान
AajTak
बोर्ड परीक्षाओं में मैथ सबसे स्कोरिंग विषय होता है. गणित ऐसा विषय है जिसे रटने से काम नहीं चलता. इसे मन लगाकर समझना ही पड़ता है. अब जब परीक्षा के कम दिन बचे हैं ऐसे में कैसे हो तैयारी. एलकॉन इंटरनेशनल स्कूल के हेड ऑफ डिपार्टमेंट (मैथ्स) राजीव झा से जानते हैं कि कैसे कम दिनों में छात्र अपनी गणित की तैयारी कर सकते हैं.
सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा अब से लगभग दो महीने दूर है. इस बचे समय में स्मार्ट लर्निंग और सावधानीपूर्वक बनाया गया 50 डेज प्लान ही मैथ में अच्छे नंबर लाने के लिए महत्वपूर्ण है. सत्र 2022-23 के लिए 12वीं कक्षा के मैथ्स करीकुलम और सैंपल क्वेश्चन पेपर के जरिए स्मार्ट लर्निंग की जा सकती है. एलकॉन इंटरनेशनल स्कूल के हेड ऑफ डिपार्टमेंट (मैथ्स) राजीव झा से जानिए मैथ्स की तैयारी से जुड़े कुछ टॉपिक और स्मार्ट लर्निंग का तरीका और स्ट्रेटजी.
मैथ्स के जरूरी टॉपिक्स: मैथ्स में सबसे जरूरी होता है ये जानना कि ऐसे कौन से टॉपिक्स हैं जिनसे हमेशा सवाल जरूर पूछे जाते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे ही टॉपिक्स दे रहे हैं, जिनकी पहले 10 दिनों में पूरी तैयारी कर लें.
Topics
Equivalence Relation Principal value branch of Inverse Trigonometry Solving linear equations by Matrix method Increasing and Decreasing function Maximum and Minimum value of the function Integration, Area under curve and straight line by Integration Homogeneous and Linear Differential Equations Vectors, Straight lines of Three Dimensional Geometry Linear Programming Problem, Bayee,s Theorem of Probability.
NCERT बुक्स को दें वक्त परीक्षा में लगभग 80% सवाल सीधे एनसीईआरटी बुक से आने की संभावना है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा वक्त एनसीईआरटी की किताबों से तैयारी करें.
रिविजन स्ट्रेटजी 1. एक बार अगर आप किसी प्रश्न को अच्छी तरह तैयार कर लेते हैं तो उनका रिविजन बहुत आसान हो जाता है. 2. मैथ में रिविजन के लिए लिखित अभ्यास जरूरी है. मैथ के लिए रोजाना 2 घंटे पढ़ने के लिए जरूर दें.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












