
CBSE 12th Exam 2021: OMR शीट पर हो सकते हैं बोर्ड एग्जाम, सेल्फ सेंटर बनेंगे स्कूल
AajTak
CBSE 12th Exam 2021: 23 मई को आयोजित हुई हाई लेवल मीटिंग में सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अपना पक्ष रखा है. शिक्षा मंत्री सभी प्रस्तावों पर विचार के बाद अगले सप्ताह अपना फैसला सुनाने जा रहे हैं.
CBSE 12th Exam 2021: कोरोना संकट के चलते टाली गई 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर 01 जून को फैसला होने जा रहा है. बोर्ड ने मंत्रालय को 15 जुलाई से परीक्षाएं आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा है जिस पर अंतिम फैसला केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 01 जून को करेंगे. बता दें कि 23 मई को आयोजित हुई हाई लेवल मीटिंग में सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अपना पक्ष रखा है. शिक्षा मंत्री सभी प्रस्तावों पर विचार के बाद अगले सप्ताह अपना फैसला सुनाने जा रहे हैं. जारी जानकारी के अनुसार, बोर्ड छोटे फॉर्मेट में भी एग्जाम आयोजित कर सकता है ताकि समय से रिजल्ट तैयार किए जा सकें. पहला प्रस्ताव यह था कि केवल महत्वपूर्ण सब्जेक्ट्स के एग्जाम लिए जाएं और बाकी सब्जेक्ट्स में इंटरनल असेस्मेंट के आधार पर छात्रों को नंबर दे दिए जाएं. दूसरा प्रस्ताव यह था कि परीक्षा के पैटर्न में बदलाव कर इसे छोटा और आसान बनाया जाए. इसके मुताबिक छात्रों को आंसर लिखने के लिए कॉपी की बजाय OMR शीट दी जा सकती है. छात्र MCQ सवालों के जवाब ओएमआर शीट में ही देंगे. इसके अलावा, गैर जरूरी ट्रांस्पोर्टेशन से बचने के लिए स्कूलों को सेल्फ सेंटर बनाया जा सकता है. इससे छात्रों को एग्जाम सेंटर तक जाने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना होगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












