
CBSE 12th Datesheet 2024: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा की पूरी डेटशीट यहां देखें, 02 अप्रैल तक चलेंगे एग्जाम
AajTak
CBSE Class 10th 12th 2024 Datesheet: CBSE ने साल 2024 में होने वाले 10वीं और 12वी बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है. यहां आप 12वीं बोर्ड परीक्षा की पूरी डेटशीट और जरूरी गाइडलाइंस चेक कर सकते हैं. 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी.
CBSE Class 12th Datesheet 2024: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएंगी. स्टूडेंट्स, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर अपनी क्लास की डेटशीट चेक कर सकते हैं. सभी परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे और कुछ परीक्षाएं 1.30 बजे तक सिंगल शिफ्ट में होगी.
15 फरवरी को 12वीं क्लास का पहला पेपर एंटरप्रेन्योरशिप, कोकबोरोक, कैपिटल मार्केट ऑपरेशंस, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर का होगा. 22 फरवरी 2024 को अंग्रेजी की परीक्षा होगी. वहीं 02 अप्रैल को आखिरी पेपर इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस, कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा होगी.
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












