CBSE 12 Result 2021: 12वीं में मिल सकता है ग्रेड? ऐसा हो सकता है मार्किंग फॉर्मूला
AajTak
CBSE 10,12 Result 2021: अब सीबीएसई बोर्ड के 10वीं-12वीं के छात्रों को रिजल्ट का इंतजार हैं. कहा जा रहा है कि सीबीएसई नंबर के बजाय ग्रेड प्रदान कर सकता है.
CBSE 10,12 Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के छात्रों के एसेसमेंट को लेकर विशेषज्ञ पैनल काम कर रहा है. रिजल्ट के लिए मार्किंग क्राइटेरिया तैयार करने के लिए विशेषज्ञ कमेटी बनाई गई है. कहा जा रहा है कि पैनल दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा के नंबर के अलावा इंटरनल एग्जाम और प्री-बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शामिल कर सकता है. आइए जानते हैं कि 12वीं कक्षा के रिजल्ट में क्या क्या प्वाइंट शामिल हो सकते हैं. 12वीं कक्षा के परिणामों को लेकर अभी से बहुत अनुमान लगाए जा रहे हैं. कई विशेषज्ञ कह रहे हैं कि शायद बोर्ड इस बार मार्कशीट के बजाय ग्रेड दे सकता है. वहीं अगर रिजल्ट मार्कशीट के तौर पर तैयार किया गया तो उसमें कई इंटरनल एग्जाम के नंबर जुड़ सकते हैं. इसमें प्री बोर्ड से लेकर 'वाइवा वॉयस' परीक्षा के परिणामों की गणना भी हो सकती है. कहा जा रहा है कि सीबीएसई अंकों के बजाय छात्रों को ग्रेड देने पर भी विचार कर रहा है. सूत्रों के अनुसार पैनल ने वैकल्पिक मूल्यांकन के लिए उचित मानदंड तैयार करने के लिए कई स्कूलों के प्रधानाचार्यों से परामर्श किया है. इसमें से एक सुझाव यह था कि छात्रों को पिछली परीक्षाओं के अंकों के आधार पर ग्रेड दिए जाने चाहिए. सूत्रों के मुताबिक परिणामों की गणना एक छात्र के पिछले प्रदर्शन के आधार पर की जाएगी, इसलिए अंक देना उचित प्रक्रिया नहीं हो सकती है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











