
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
ABP News
सीबीएसई ने गल्फ देशों में भारतीय छात्रों से जुड़ी परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जा सकती है, जिससे हजारों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है.
गल्फ देशों में बने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं की कुछ बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल टालने का निर्णय लिया है. बोर्ड की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों और छात्रों पर पड़ रहे मानसिक दबाव को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. इस फैसले से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो इन देशों में स्थित सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं.
12 से 16 मार्च के बीच होने वाली परीक्षाएं स्थगित
सीबीएसई के अनुसार 12 मार्च से 16 मार्च के बीच आयोजित होने वाली कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. यह निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित CBSE स्कूलों पर लागू होगा. बोर्ड का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित समय पर कराना संभव नहीं था.
यह भी पढ़ें - दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज में निकली 50 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कहां करना होगा अप्लाई?













