CBSE: किस आधार पर 12वीं के छात्रों को मिलेंगे नंबर, 17 जून तक तैयार हो जाएगा क्राइटेरिया
AajTak
सीबीएसई की 12वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार करने के लिए नंबर देने का पैमाना 16 और 17 जून तक तय कर लिया जाएगा. सूत्रों के अनुसार सीबीएसई की कमेटी इस नंबर देने के पैमाने को तय करने के लिए काम कर रही है और इसे अंतिम रूप देने में जुटी है.
सीबीएसई की 12वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार करने के लिए नंबर देने का पैमाना 16 और 17 जून तक तय कर लिया जाएगा. सूत्रों के अनुसार सीबीएसई की कमेटी इस नंबर देने के पैमाने को तय करने के लिए काम कर रही है और इसे अंतिम रूप देने में जुटी है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कोरोना संक्रमण खतरों को देखते हुए रद्द कर दी गई थीं. अब बोर्ड की ओर से कक्षा 12 के छात्रों के लिए मार्किंग पॉलिसी तय करना बाकी है. बोर्ड अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों को मार्क्स के बजाए ग्रेड देने के सुझाव पर विचार कर रहे है. इसका क्राइटेरिया 17 जून तक तैयार होने की बात कही जा रही है. बोर्ड को सीबीएसई को कक्षा 12 के ऑप्शनल असेसमेंट के लिए स्कूलों से अलग-अगल सुझाव मिल रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि छात्रों को मार्क के बजाय इस साल ग्रेड दिया जाए. बारहवीं के रिजल्ट के लिए कहा जा रहा है कि इसमें प्री बोर्ड, 10वीं और 11वीं के नंबर जोड़कर इसे तैयार किया जा रहा है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











