
CBI ने AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर पर मारा छापा, जानें क्या है पूरा मामला
AajTak
सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक के घर पर विदेशी चंदे के मामले में छापा मारा है. ईडी की रिपोर्ट के अनुसार, 2014 से 2022 के बीच AAP को विदेशों से लगभग 7 करोड़ रुपये चंदे के रूप में मिले. 2016 में कनाडा में हुए एक चंदा जुटाने के कार्यक्रम में दुर्गेश पाठक के शामिल होने का आरोप है. उन पर विदेशी चंदे के निजी इस्तेमाल का भी आरोप लगा है.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











