
CBI की 64 घंटे पूछताछ, आज संदीप घोष की पुलिस के सामने पेशी, सौरव गांगुली आज प्रोटेस्ट में लेंगे हिस्सा
AajTak
कोलकाता कांड के 10 दिन हो गए हैं. अस्पताल में डॉक्टर बेटी से दरिंदगी को लेकर इंसाफ का अब भी इंतजार है. जांच पर जांच चल रही है. सबसे बड़ी अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट संज्ञान लेकर सख्ती दिखा रही है. देशभर के डॉक्टर सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं. आज पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली भी अपनी पत्नी के साथ इंसाफ के लिए कोलकाता में मार्च करने वाले हैं. वहीं, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिसिंपल डॉ. संदीप घोष पर सीबीआई का शिकंजा कसता जा रहा है.
कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला गरमा गया है. देशभर के डॉक्टर सड़कों पर हैं. हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक एक्शन मोड में है. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई सात दिन से सबूत इकट्ठे कर रही है और आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष चौतरफा विवाद में फंस गए हैं. सीबीआई की टीम छठे दिन भी डॉ. संदीप घोष से पूछताछ कर रही है. पिछले 5 दिन में डॉ. घोष से 64 घंटे तक पूछताछ की गई है और सवालों का सिलसिला अभी थमा नहीं है. वहीं, वित्तीय अनियमितता से जुड़े नए मामले में भी डॉ. घोष की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बुधवार को उन्हें पुलिस के सामने पेश होना है और करप्शन केस में अपने बयान दर्ज कराने हैं.
दरअसल, मंगलवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष के खिलाफ वित्तीय अनियमितता का केस दर्ज कराया गया है. ये केस ताला पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ विशेष सचिव देबल कुमार घोष ने एक लिखित शिकायत के जरिए डॉ. संदीप घोष के खिलाफ केस दर्ज कराया है. घोष पर अनियमितता, अवैध कमीशन लेने और नियुक्तियों में हेरफेर के आरोप लगे हैं. सरकार ने जांच के लिए आईपीएस डॉ. प्रणव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है. टीम में मुर्शिदाबाद रेंज के डीआईजी वकार रजा, सीआईडी के डीआईजी सोमा दास मित्रा और कोलकाता पुलिस की डीसीपी इंदिरा मुखर्जी जैसे सदस्य भी शामिल होंगे. इस टीम को संस्था के भीतर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जांच का काम सौंपा गया है.
संदीप घोष से 5 दिन में 64 घंटे पूछताछ कर चुकी CBI
सीबीआई की जांच में संदीप घोष को अहम कड़ी माना जा रहा है. इस पूरे घटनाक्रम में अस्पताल की भूमिका और अस्पताल से जुड़े तमाम किरदार पर सवाल-जवाब किए जा रहे हैं. सीबीआई ने डॉ. संदीप घोष से शुक्रवार को पहली बार पूछताछ की थी. उसके बाद से हर रोज 12 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की जा रही है. सोमवार को सीबीआई ने 13 घंटे तक पूछताछ की थी. मंगलवार को 11 घंटे तक पूछताछ की. आज यानी बुधवार को छठे दिन भी संदीप घोष सीबीआई दफ्तर पहुंचे हैं. आज घोष को कोलकाता पुलिस के समक्ष भी पेश होना है.
पिछले पांच दिन में सीबीआई ने संदीप घोष से कई सवाल पूछे हैं. महिला डॉक्टर की मौत की खबर मिलने के बाद घोष की भूमिका के बारे में पूछा है. घटना के बाद उन्होंने किससे संपर्क किया और कथित तौर पर माता-पिता को शव दिखाने के लिए लगभग तीन घंटे तक इंतजार क्यों कराया? आरजी कर अस्पताल में शव मिलने के बाद सेमिनार हॉल से सटे कमरों के नवीनीकरण की मंजूरी के बारे में भी पूछा गया है.
आज फिर सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स, निकाल रहे मार्च

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






