
'CBI का मकसद केजरीवाल को जेल में रखना', दिल्ली CM की जमानत पर सिंघवी ने HC में क्या दलीलें दीं?
AajTak
सिंघवी ने दिल्ली हाई कोर्ट में दलील दी कि ईडी मामले में निचली अदालत से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली थी. उसके बाद उन्हें वेकेशन जज के समक्ष पेश किया गया. 26 जून को सीबीआई एक्टिव हुई और केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. ED मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुझे एक बार फिर अंतरिम जमानत दी है. लेकिन सीबीआई के इस इंश्योरेंस अरेस्ट की वजह से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर नहीं आ सके हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट शराब घोटाला केस में सीबीआई द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई कर रहा है. वकील वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और एन हरिहरन और विक्रम चौधरी कोर्ट में केजरीवाल की ओर से पेश हुए. सीबीआई की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर डीपी सिंह पेश हुए. अभिषेक मनु सिंघवी ने बहस की शुरुआत की. उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि मामले में आज अदालत अपना फैसला सुरक्षित रखेगी.'
सिंघवी ने अपनी दलील में कहा, 'सीबीआई के पास अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबूत नहीं हैं. उसे ये लगा की ED मामले में वह जेल से बाहर आ सकते हैं, इसलिए सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तारी किया. आज मैं अदालत से सीबीआई के मामले में केजरीवाल की जमानत की मांग कर रहा हूं. जबकि ये PMLA का भी मामला नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के दो आदेश 'ये बताते हैं कि अरविंद को रिहा होना चाहिए. वह इसके हकदार हैं. उनके देश छोड़कर जाने का खतरा नहीं है.'
यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल के वजन पर फिर एक बार सियासत, तिहाड़ जेल ने दिया सबूत
सिंघवी ने अपनी दलील में कहा, 'दो साल पहले सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की थी. 14 अप्रैल 2023 को केजरीवाल को समन मिला. लेकिन वह गवाह के तौर पर था. 16 अप्रैल, 2023 को उनसे 9 घंटे पुछताछ हुई. 21 मार्च, 2024 से पहले सीबीआई ने उन्हें कभी नहीं बुलाया. उसके बाद ED ने गिरफ्तार किया. यह रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मामला है, क्योंकि केजरीवाल के खिलाफ सीबीआई ने एक साल तक कुछ नहीं किया. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें ईडी मामले में अंतरिम जमानत दी. वह 2 जून को वापस तिहाड़ जेल गए. सीबीआई की गिरफ्तारी का कोई आधार नहीं है.'
अभिषेक मनु सिंघवी ने आगे कहा, 'ईडी मामले में निचली अदालत ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दी. उसके बाद उन्हें वेकेशन जज के समक्ष पेश किया गया. 26 जून को सीबीआई एक्टिव हुई और केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. ED मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुझे एक बार फिर अंतरिम जमानत दी है. लेकिन सीबीआई के इस इंश्योरेंस अरेस्ट की वजह से अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर नहीं आ सके हैं. मकसद किसी भी तरह से उनको जेल में रखने का है. दो साल के बाद अचानक सीबीआई उनकी गिरफ्तारी करती है.'
यह भी पढ़ें: क्या योगी को लेकर केजरीवाल की भविष्यवाणी सच होगी? देखिए ये रिपोर्ट

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








