
Caste based Census: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया जातिगत जनगणना का समर्थन, बोलीं- OBC मंत्रालय का भी हो गठन
AajTak
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) हमेशा से जाति जनगणना के पक्ष में रहा है. यह देखते हुए कि ओबीसी सबसे बड़ा जनसांख्यिकीय समूह है, उन्होंने उनके कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय का आह्वान किया. उन्होंने कहा, 'यह समय की मांग है.'
बिहार सरकार जाति सर्वेक्षण के आंकड़े जारी करने के एक दिन बाद बीजेपी की सहयोगी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को देशव्यापी जाति जनगणना की वकालत की और अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित एक अलग मंत्रालय की मांग की. अपना दल (एस) की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जाति जनगणना की बहुत आवश्यकता है ताकि पिछड़ी जातियों के बारे में उनकी जनसंख्या सहित प्रामाणिक आंकड़े पता चल सकें सकें और उनकी समस्याओं और मुद्दों का प्रभावी ढंग से निपटारा किया जा सके.
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) हमेशा से जाति जनगणना के पक्ष में रहा है. यह देखते हुए कि ओबीसी सबसे बड़ा जनसांख्यिकीय समूह है, उन्होंने उनके कल्याण के लिए एक अलग मंत्रालय का आह्वान किया. उन्होंने कहा, ''यह समय की मांग है.''
जाति जनगणना सार्वजनिक करने की मांग
बिहार के बाद कर्नाटक में जाति जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक करने की डिमांड हो रही है. मध्य प्रदेश, राजस्थान में कांग्रेस वादा कर रही है कि सत्ता में लौटकर जाति गणना कराएंगे. महाराष्ट्र में कांग्रेस ने जाति गणना कराने की मांग शिवसेना-बीजेपी सरकार से की है. ये सारी कवायद इसलिए ताकि विपक्ष के मुताबिक, आबादी के हिसाब से हक तभी मिलेगा, जब आबादी का सही आंकड़ा होगा.
महाराष्ट्र में कांग्रेस ने उठाई मांग
महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को बिहार की तरह जाति आधारित जनगणना कराने की मांग की. उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया कि एकनाथ शिंदे सरकार इस तरह की कवायद से बच रही है. बिहार सरकार के जाति आधारित जनगणना कराने के फैसले की तर्ज पर, महाराष्ट्र सरकार को भी ऐसा ही करना चाहिए. मुझे समझ में नहीं आता कि महाराष्ट्र सरकार राज्य में ऐसी जनगणना कराने से क्यों बच रही है. हमारे नेता राहुल गांधी देश में जाति आधारित जनगणना कराने की लगातार मांग कर रहे हैं. विजय वडेट्टीवार ने केंद्र से तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार द्वारा 2011 में किए गए जातिगत सर्वेक्षण के विवरण का खुलासा करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि केंद्र को स्पष्ट करना चाहिए कि 2011 की इस कवायद का विवरण गुप्त क्यों रखा गया है?

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






