
Career in Merchat Navy: 12वीं के बाद मर्चेंट नेवी में पा सकते हैं नौकरी, मिलती है मोटी सैलरी
AajTak
12वीं पास करने के बाद उम्मीदवार मर्चेंट नेवी में नौकरी पा सकते हैं. मर्चेंट नेवी 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए कई भर्तियां निकलता है, लेकिन इसके लिए कई मानदंड हैं. आइए जानते हैं 12वीं के बाद मर्चेंट नेवी में कैसे नौकरी मिलती है.
Career in Merchant Navy: 12वीं पास करने के बाद कई स्टूडेंट्स अपना करियर मर्चेंट नेवी में बनाना चाहते हैं. मर्चेंट नेवी 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए कई पदों पर भर्तियां निकालता है. मर्चेंट नेवी नौसेना से अलग होती है, नेवी का काम देश सुरक्षा और मर्चेंट नेवी का काम कमर्शियल सर्विस देना होता है. मर्चेंट नेवी में माल को एक देश से दूसरे देश पहुंचाया जाता है. इसमें महासागरों के बीच और दुनिया भर में कार्गो और लोगों की शिपिंग का काम होता है.
मर्चेंट नेवी का करियर युवाओं को आकर्षित करता है क्योंकि यकीनन इसमें एक देश के दूसरे देश घूमना का मौका भी मिलता है. काम करने के साथ-साथ अलग-अलग देशों में जाने को भी मिलता है. अगर आप 12वीं पास कर चुके हैं या 12वीं के बाद मर्चेंट नेवी में करियर बनाना चाहते हैं तो इसके बारे में कुछ जरूर डिटेल्स जान लीजिए. मर्चेंट नेवी में कितनी और कैसी वैकेंसी निकलती है, सैलरी कितनी होती है आदि.
शैक्षिक योग्यता
सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि मर्चेंट नेवी में करियर बनाने के लिए आपने पास 12वीं में साइंस विषय के साथ पीसीएम होना चाहिए. 12वीं में 60 प्रतिशत से कम अंक वाले कैंडिडेट्स का सेलेक्शन नहीं होता है. अगर आप अभी 10वीं कक्षा में और आगे मर्चेंट नेवी में ही जाना चाहते हैं तो 11वीं साइंस में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्य विषय को चुन सकते हैं. मर्चेंट नेवी में ऑफिसर पद पर नौकरी करने के लिए आप 12वीं के बाद बीटेक इन मरीन इंजीनियरिंग, बीई इन मैकेनिकल इंजीनियर, बीएससी इन नॉटिकल साइंस जैसे विभिन्न कोर्स कर सकते हैं. इसके अलावा कई डिप्लोमा कोर्सेज भी उपलब्ध होते हैं.
सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी
मर्चेंट नेवी के लिए अप्लाई करने के बाद कैंडिडेट्स का सलेक्शन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और फिर काउंसलिंग के आधार पर होता है. नौसेना में उम्मीदवारों का चयन UPSC के द्वारा आयोजित एक लिखित परीक्षा NDA/NA कैडेट और CDSE (ग्रेजुएट) के माध्यम से स्थायी आयोग के लिए निर्धारित करती है. इसके बाद सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू लेता है. मर्चेंट नेवी में शुरुआती सैलरी 60 हजार होती है. वहीं, डेक ऑफिसर को 1.5 लाख रुपये सैलरी मिलती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












