
Car Loan Offers: अब कार लेना हुआ और आसान, ये बैंक दे रहा है 30 मिनट में लोन
AajTak
इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, लोन पोर्टफोलियो में 'होम लोन' के बाद ग्राहक सबसे ज्यादा 'कार लोन' ही लेते हैं. बैंक को उम्मीद है कि नई इंस्टैंट सर्विस लॉन्च होने से वह फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 10 हजार से 15 हजार करोड़ रुपये तक के कार लोन डिस्बर्स कर सकेगा.
प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank ने ग्राहकों को कार लोन (Car Loan) देने के लिए एक नई सर्विस लॉन्च की है. इस सर्विस के तहत ग्राहकों को अब कार लोन लेने के माथापच्ची से नहीं जूझना पड़ेगा. यह सर्विस पूरी तरह से ऑनलाइन है और इसमें महज 30 मिनट में ग्राहकों को उनकी मनपसंद कर के लिए फाइनेंस की सुविधा मिल जाएगी.
अभी कार लोन लेने में लगता है इतना समय
HDFC Bank ने यह सर्विस ऐसे समय लॉन्च की है, जब देश में क्विक कॉमर्स तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है. बैंक ने इस सर्विस को एक्सप्रेस कार लोन्स (Xpress Car Loan) नाम दिया है. बैंक का दावा है कि यह भारत की नहीं बल्कि संभवत: पूरी दुनिया में इस तरह की पहली सर्विस है. इस सर्विस के तहत एचडीएफसी बैंक एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को 30 मिनट के भीतर का लोन प्रोवाइड करेगा. अभी कार लोन लेने में आम तौर पर 48 से 72 घंटे का समय लगता है.
टू-व्हीलर्स लोन के लिए भी चल रही तैयारी
इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, लोन पोर्टफोलियो में 'होम लोन' के बाद ग्राहक सबसे ज्यादा 'कार लोन' ही लेते हैं. बैंक को उम्मीद है कि नई इंस्टैंट सर्विस लॉन्च होने से वह फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में 10 हजार से 15 हजार करोड़ रुपये तक के कार लोन डिस्बर्स कर सकेगा. बैंक के अधिकारियों का कहना है कि इसके बाद टू-व्हीलर्स के लिए भी फाइनेंसिंग का पूरा डिजिटल प्लेटफॉर्म लाने की योजना है.
बैंक को इस सर्विस से काफी उम्मीद

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











