
CAPF में 84 हजार से ज्यादा पद खाली, 4 संगठन आतंकी घोषित... गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में दी जानकारी
AajTak
राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को ये जानकारी दी कि इस साल अब तक चार संगठनों को यूएपीए के तहत आतंकी संगठन घोषित किया गया है. उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में सीएपीएफ में रिक्तियों और पिछले पांच महीने में हुई नियुक्तियों को लेकर भी जानकारी दी.
गृह मंत्रालय ने कहा है कि साल 2023 में अब तक चार संगठनों को यूएपीए के तहत आतंकी संगठन घोषित किया गया है. यूएपीए के तहत आतंकी घोषित किए गए इन संगठनों के नाम अधिनियम की पहली अनुसूची में जोड़ दिए गए हैं. गृह मंत्रालय ने ये जानकारी संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे चरण के तीसरे दिन राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी.
गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में सवालों के जवाब दिए. नित्यानंद राय ने राज्यसभा में ये बताया कि ये संगठन आतंकी गतिविधियों में लिप्त थे और देश में हुई कई आतंकी घटनाओं में इनकी संलिप्तता भी सामने आई थी. उन्होंने उच्च सदन को ये भी बताया कि अब तक 54 आतंकियों और 44 आतंकी संगठनों को चौथी और पहली अनुसूची में शामिल किया गया है.
ये संगठन आतंकी घोषित हुए
गृह राज्यमंत्री ने राज्यसभा को बताया कि द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF), पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF), जम्मू और कश्मीर गजनवी फोर्स (JKGF) और खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) को यूएपीए के तहत आतंकी संगठन घोषित किया गया है. टीआरएफ, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का प्रॉक्सी संगठन है और ये साल 2019 से अस्तित्व में है.
उन्होंने राज्यसभा में ये भी बताया कि यह संगठन जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बल के जवानों और आम नागरिकों की हत्या के लिए योजना बनाने, प्रतिबंधित आतंकी संगठनों का सहयोग करने और हथियारों को एक से दूसरी जगह भेजने, आतंकियों की भर्ती, घुसपैठ के साथ ही सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में भी शामिल रहा है.
गृह राज्यमंत्री ने PAFF को लेकर कहा कि ये जैश-ए-मोहम्मद का प्रॉक्सी संगठन है जो 2019 में अस्तित्व में आया था. यह संगठन युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के साथ ही बंदूक, गोला-बारूद और विस्फोटकों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग देने में शामिल रहा है. पीएएफएफ का नाम हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए साजिश रचने के लिए कई बार सामने आ चुका है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










